फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Important role of turtle in making Ganga clean

Meerut News: गंगा को साफ स्वच्छ बनाने में कछुए की महत्वपूर्ण भूमिका

Fri, 09 Jun 2023 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Important role of turtle in making Ganga clean
हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे के वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में गंगा संरक्षण के लिए एक दिवसीय गंगा समिति बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें कई विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा रहे।
विज्ञापन

विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी संजीव यादव ने कछुआ संरक्षण की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने कहा कि गंगा को साफ स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए कछुए की महत्वपूर्ण भूमिका है। साथ ही इसके संरक्षण से विलुप्त हो रही कछुए की प्रजाति को भी संरक्षण मिल रहा है।उन्होंने बताया कि 2013 में हस्तिनापुर के मखदूमपुर गंगा घाट से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरु हुआ यह अभियान अब वृहद रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कछुआ संरक्षण कार्यक्रम मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अमरोहा, हापुड़ व संभल में संचालित है। कछुओं के अंडों को संरक्षित करने के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर व बुलंदशहर में गंगा किनारे हैचरी लगाई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भीमकुंड गंगा घाट के आसपास जिन स्थानों पर कछुओं के अंडे बहुलता में पाए जाते थे, उन स्थानों पर हाल ही में वन और राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाकर किसानों के कब्जे से हजारों हेक्टेयर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। इस अवसर पर डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि परियोजना में गंगा के तटीय ग्रामों के किसानों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रशिक्षण केंद्र में उन्होंने जलीय जीव मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉल्फिन व कछुआ आदि की संरचना देखी और उनके रहन-सहन के बारे में जाना। परियोजना अधिकारी संजीव यादव ने जिलाधिकारी को कछुओं की हैचरी का निरीक्षण कराया। कार्यक्रम में एडीएम ई अमित कुमार, एसडीएम अखिलेश यादव व रेंजर नवरत्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





प्राचीन बूढ़ी गंगा घाट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बूढ़ी गंगा का निरीक्षण किया। नेचुरल साइंस ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रियंका भारती ने बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार के बारे में जिलाधिकारी को बताया। कहा कि उनके प्रयास से जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। जिसमें तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राचीन बूढ़ी गंगा महाभारत कालीन है। जिलाधिकारी ने जीर्णोद्धार के कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed