फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Impact of the protest: Namo Bharat trains will not run to Sarai Kale Khan and New Ashok Nagar for 25 hours

आंदोलन का असर: नमो भारत 25 घंटे तक सराय काले खां और न्यू अशोकनगर नहीं जाएगी, ये ट्रेनें भी प्रभावित

Fri, 09 Oct 2026 07:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 09 Oct 2026 07:36 PM IST
सार

Meerut News: कॉकरोच जनता पार्टी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन हो रहा है। इसी को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, तो कई का रूट बदला गया है। 

विज्ञापन
Impact of the protest: Namo Bharat trains will not run to Sarai Kale Khan and New Ashok Nagar for 25 hours
नमो भारत ट्रेन।

विस्तार

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आंदोलन के चलते 10 अक्तूबर को रेलवे ने रेल यातायात में परिवर्तन किया है। इस दौरान रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मेरठ के यात्रियों को देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन नहीं मिलेगी, वहीं मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन भी रद्द रहेगी। शुक्रवार को भी छावनी पैसेंजर दिल्ली से मेरठ नहीं आई। वहीं ऋषिकेश से चलकर पुरी जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन मेरठ से सीधे दिल्ली जाने की बजाय हापुड़ के रास्ते खुर्जा होते हुए जाएगी। यह जानकारी मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सुनील जैन ने दी है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ छावनी पैसेंजर ट्रेन रही रद्द
नई दिल्ली से मेरठ आने वाली छावनी पैसेंजर ट्रेन संख्या 54411 शुक्रवार को नई दिल्ली स्टेशन पर ही रद्द कर दी गई। यह ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से शाम 6 बजे मेरठ छावनी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होती है। जिसका मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 8:23 बजे है। वह अलग बात है कि यह ट्रेन पिछले कई साल से दो से पांच घंटे लेट चल रही है। शुक्रवार को ट्रेन रद्द रहने के कारण दिल्ली से मेरठ आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उधर दिल्ली से चलकर जम्मू जाने वाली शालीमार मलानी एक्सप्रेस ट्रेन 14661 दिल्ली से ही देरी से रवाना हुई। जो मेरठ सिटी स्टेशन पर पहुंचते-पहुंचते लगभग एक घंटा लेट हो गई। कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18477 मेरठ सिटी स्टेशन पर अपने निर्धारित समय शाम 2:52 बजे की बजाय छह घंटा देरी से रात्रि 9:03 बजे पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरायकालेखां और न्यू अशोकनगर नहीं जाएगी नमो भारत ट्रेन
दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलन का असर मेरठ से दिल्ली सरायकालेखां तक चलने वाली नमो भारत ट्रेन पर पड़ा है। एनसीआरटीसी ने नमो भारत ट्रेन का संचालन शुक्रवार रात नौ बजे से शनिवार 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक के लिए सरायकाले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन के लिए बंद कर दिया है।
विज्ञापन

यह जानकारी एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने की। उनका कहना है कि यह निर्णय आंदोलन के चलते लिया गया है। मेरठ से दिल्ली जाने वाले यात्री नमो भारत ट्रेन केवल आनंद विहार तक जा सकेंगी। मेरठ मोदीपुरम से बेगमपुल, शताब्दीनगर, मेरठ साउथ, मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर, गाजियाबाद, साहिबाबाद और आनंद विहार स्टेशनों पर ही नमो भारत ट्रेन रुकेगी। 11 अक्तूबर सुबह से नमो भारत ट्रेन सामान्य हो जाएगी। यानी मेरठ से सरायकालेखां तक ट्रेन चलेगी।

ये भी देखें...
यूपी: बिजनौर के किसान बने एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ, जमीन के कागजों में दर्ज हुआ नाम; हड़पने की साजिश नाकाम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed