फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Impact of India shutdown, bawal in Meerut, fire in Muzaffarnagar

भारत बंद का असर: मेरठ में नहीं थम रहा बवाल, मुजफ्फरनगर में कई गाड़ियां फूंकी

Mon, 02 Apr 2018 02:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 02 Apr 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
Impact of India shutdown, bawal in Meerut, fire in Muzaffarnagar
मेरठ में भारी बवाल - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के दौरान देशभर में सोमवार सुबह से ही दलितों का आंदोलन चल रहा है। उधर, मेरठ में दलित आंदोलन के चलते हालात बेकाबू हो गए। जहां पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया गया तो वहीं दर्जनों वाहनों में आग लगा दी गई। जिले भर में जगह -जगह तोड़फोड़ और प्रदर्शन जारी है। बताया जा रहा है कि वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा हालात मेरठ के खराब है। जानकारी मिल रही है कि मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दर्जनों सिपाही घायल हो गए। इसके अलावा एक युवक को गोली भी लगी जिसे कैलाशी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सूचना मिल रही है कि मुजफ्फरनगर जिले में भी दलितों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं शहर के दर्जनों स्थानों पर धरना-प्रदर्शन जारी है। प्रशासन ने मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिसफोर्स तैनात की गई है। 
विज्ञापन


बता दें कि एससी एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में आज दलित समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे हैं। दलित समाज के लोग जगह-जगह तोड़फोड़ कर गाड़ियों में आग लगा रहे। वहीं मेरठ में शोभापुर पुलिस चौकी में आग लगा दी गई। यही नहीं एक युवक गोली लगने से घायल भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : भारत बंद: मेरठ में भारी बवाल, वाहनों में आगजनी-तोड़फोड़, पूरा शहर जाम, देखें तस्वीरें

Impact of India shutdown, bawal in Meerut, fire in Muzaffarnagar
रेल रोकने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

शहर और देहात के मुख्य मार्गों पर आक्रोशित भीड़ सड़क पर उतर आई। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर और देहात के मुख्य स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। कंकरखेड़ा में एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एसपी क्राइम फोर्स के साथ हैं। 

अंबेडकर चौक पर एसपी देहात राजेश कुमार तैनात किए गए हैं। अंबेडकर चोक पर  डॉ भीमराव अंबेडकर समाज उत्थान समिति की तरफ से कहा कि आरएसएस के लोग घुस गए और व्यवधान डाला।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed