फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Impact of changing weather:  sunny cloudy weather, possibility of rain, hospitals filled with dead people

बदलते मौसम की मार: कभी धूप-कभी बादल, बारिश की भी संभावना, अस्पतालों में भी मरजों की भरमार

Tue, 13 Feb 2024 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 13 Feb 2024 03:50 PM IST
सार

पश्चिमी यूपी में मौसम के तेवर लगातार बदल रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे।

विज्ञापन
Impact of changing weather:  sunny cloudy weather, possibility of rain, hospitals filled with dead people
अस्पताल पहुंच रहे मरीज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वेस्ट यूपी में सोमवार को मौसम में सुबह से ही बदलाव दिखाई दिया। दिनभर कभी हल्की धूप तो कभी बादलों की छांव का दौर बना रहा। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ घंटों में वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

विज्ञापन


रविवार तेज धूप के चलते तापमान तेजी से बढ़ते हुए 24 के पार पहुंच गया था, लेकिन सोमवार को मौसम ने फिर करवट ली और कई जगह बादल छाए रहे। रात में भी लगातार नमी बढ़ती जा रही है। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड़ किया गया। ए

विज्ञापन


क दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा यूपी शाही का कहना है कि अभी आसमान पर बादल छाए रहने के आसार हैं, वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की फुहारे भी आ सकती हैं। 16 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर भी वेस्ट यूपी में दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदलते मौसम की मार, सरकारी अस्पतालों में पहुंचे पांच हजार मरीज
 वसंत पंचमी से पहले बदलता मौसम लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सुबह शाम में ठंड और दिन में तेज धूप से गर्मी का एहसास लोगों को बीमार कर रहा है। इससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

 

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज और पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में सोमवार को मरीजों की संख्या 4961 पहुंच गई। इनमें मेडिकल में 3385 और जिला अस्पताल में 1576 मरीज आए। इनमें ज्यादातर खांसी, जुकाम, बुखार, नाक-कान-गला रोग (ईएनटी) और आंखों के रोगियों की रही। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। 

दिन में तेज धूप निकलने से मौसम में सर्दी का असर कम हो गया है, जबकि दिन ढलने के बाद मौसम हल्का सर्द बना हुआ है। दिन में चलने वाली तेज और हल्की हवाएं दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ा रही हैं। लोग खांसी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। तेज हवा आंखों और त्वचा को भी नुकसान पहुंचा रही है। 

बोले- डॉक्टर, लापरवाही पड़ सकती है भारी
मौसम बदल रहा है। ठंड जा रही है और तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में अगर लापरवाही बरतेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं। लिहाजा खानपान का ध्यान रखें। मच्छर पनपने लगे हैं, ऐसे में मच्छरों से भी बचाव जरूरी है।  - डॉ. तनुराज सिरोही, फिजिशियन 

मौसम के बदलाव के इस दौर में जो लोग तुरंत गर्म कपड़ों से पूरी तरह से दूरी बना रहे हैं, ऐसे लोग बीमारी की गिरफ्त में फंस रहे हैं। बदलते मौसम में धीरे-धीरे संतुलन बनाना चाहिए, तभी बीमारियों से बच सकते हैं।  - डॉ. वीके बिंद्रा, फिजिशियन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed