फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Immersion of Goddess Durga idols in Ganga Canal; tight security in place

Meerut News: गंगनहर में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा

Tue, 20 Oct 2026 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Immersion of Goddess Durga idols in Ganga Canal; tight security in place
सरधना। नगर में मंगलवार को पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भक्तों ने मां दुर्गा की प्रत
सरधना। नगर में मंगलवार को मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। नौ दिनों की पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का गंगनहर में विधि-विधान से विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए और वातावरण भक्तिमय हो गया। विसर्जन यात्रा मोहल्ला भटवाड़ा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी। यह यात्रा गंगनहर स्थित विसर्जन स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और भजनों की धुन पर झूमते हुए जयकारे लगाए। नगर में जगह-जगह भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मनोज शर्मा, अंकित सैनी, अरुण चौपड़ा, यश भारद्वाज, वैभव जैन, योगेश शर्मा, शुभम प्रजापति, विकास राय, अंशुल शर्मा, दीपांशु शर्मा, अंकुर सहित कई लोग शामिल रहे। विसर्जन स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया था। पीएसी के गोताखोर नावों के साथ गंगनहर में लगातार निगरानी करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम तक विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed