{"_id":"5fa313788ebc3e9be3463b5c","slug":"ima-elections-nomination-forms-to-be-filled-today-and-tomorrow-meerut-news-mrt5095461177","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएमए चुनाव: आज और कल भरे जाएंगे नॉमिनेशन फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएमए चुनाव: आज और कल भरे जाएंगे नॉमिनेशन फॉर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। आईएमए मेरठ के वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव 8 नवंबर को होने जा रहे हैं, इसके लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरने की तारीख 5 और 6 नवंबर रखी गई है।
नाम वापस लेने के लिए 7 नवंबर की तारीख है। 8 नवंबर को चुनाव सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक हैं। वोटिंग का कार्यक्रम आईएमए हॉल पीएल शर्मा ग्राउंड के सामने होगा। उसी दिन वोटों की गिनती होगी। रिजल्ट परिणाम की घोषणा 8:00 बजे की जाएगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ नवीन शर्मा ने बताया कि वार्षिक चुनाव के लिए प्रशासन की अनुमति प्राप्त हो गई है। अनुमति के अनुसार प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। प्रवेश और निकासी के द्वार अलग-अलग होंगे। एक बार मे सिर्फ 100 व्यक्तियों को प्रांगण में रहने की अनुमति होगी। 1108 वोट हैं। सीसीटीवी कैमरे एयर वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।
वहीं दूसरी तरफ, आईएमए सचिव डॉ अनिल नौसरान चुनाव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अध्यक्ष को पत्र लिखा कि आईएमए के दो रजिस्टर नहीं मिल रहे हैं। पता चला है कि वे अध्यक्ष के पास हैं। आईएमए के समस्त दस्तावेज ऑफिस में रखे जाते हैं। घर पर नहीं रखें जाते हैं। यह गैरकानूनी है। दोनों रजिस्टर आईएमए कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा है।