फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMA Doctors suspended the candle march

आईएमए चिकित्सक बोले, सरकार ने मान लीं मागें

Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
IMA Doctors suspended the candle march
meerut medical - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। आईएमए के चिकित्सकों ने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि हमला करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार ने मान ली है।

विज्ञापन


दरअसल, चिकित्सकों पर हो रहे हमलों से नाराज आईएमए के डॉक्टर बुधवार रात नौ बजे अपने-अपने घर पर कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। इसका नाम व्हाइट अलर्ट टू नेशन दिया गया था। डॉक्टरों की मांग थी कि उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएं। इस पर सरकार सहमत हो गई है।
विज्ञापन


आईएमए मेरठ शाखा अध्यक्ष डॉ. नवीन शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों, चिकित्सा कर्मियों एवं चिकित्सालयों के प्रति कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता, पत्थर फेंकना, मारपीट करना, चिकित्सालयों व एम्बुलेंस में तोड़फोड़, पुलिस बल के साथ होने पर भी हमले की वारदातें आए दिन हो रही हैं। इससे चिकित्सकों का मनोबल गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों की केंद्र सरकार से मांग थी कि कठोर कानून बनाकर सुरक्षा प्रदान करें। इतना ही नहीं कोरोना के खिलाफ अभियान में लगे लोगों को हतोत्साहित होने से बचाए। सरकार ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं, इसी कारण विरोध प्रदर्शन को टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed