फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illigal mining

अवैध खनिज से भरे वाहन रोकने पर भड़का विवाद

Sun, 27 Sep 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
illigal mining
अवैध खनिज से भरे वाहन रोकने पर भड़का विवाद
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। अवैध खनिज सामग्री से लदे तीन डंपर यूपी की सीमा पर तैनात पीएसी के जवानों ने रोक लिए, तो हरियाणा पुलिस और खनन माफिया विरोध पर उतर आए। पीएसी के जवानों को हिरासत में लेने का प्रयास तक किया, लेकिन पीएसी के जवान भी अड़ गए। काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
सहारनपुर प्रशासन ने यमुना नदी में अवैध खनन रोकने के लिए पीएसी तैनात कर रखी है। रविवार सुबह बरथा असलमपुर के सामने हरियाणा के माफिया यूपी की सीमा में अवैध खनन कर खनिज सामग्री ले जा रहे थे। पीएसी के जवानों ने तीन वाहनों (डंपरों) को पीछा कर हरियाणा की सीमा में पकड़ लिया। इस पर हरियाणा के माफिया के लोगों ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर पीएसी के जवानों को पकड़ने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया। एसडीएम बेहट दीप्ति देव का कहना है कि इस संबंध में आला अधिकारियों के बीच वार्ता हुई है। डीएम के जो भी निर्देश होंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गलत तरीके से लगाए पिलर की आड़ में जोरों पर अवैध खनन
बेहट (सहारनपुर)। यमुना नदी से अवैध खनन को लेकर जो विवाद हुआ, उसकी बड़ी वजह हरियाणा के अफसरों द्वारा की गई निशानदेही है, जो गलत तरीके से पिलर लगाकर की गई। यह निशानदेही हरियाणा के माफियाओं की मददगार बन रही है, जिसका फायदा उठाकर वह यूपी की सीमा में यमुना नदी से अवैध खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी से अवैध खनन रोकने के लिए ही जिला प्रशासन ने पीएसी की तैनाती की हुई है। पीएसी के जवानों ने रविवार सुबह अवैध खनन करने वालों के वाहन रोक दिए तो हंगामा हो गया। इस पूरे मामले में यह बात सामने आई कि हरियाणा के अफसरों ने यूपी के अफसरों की सहमति के बिना ही यमुना नदी में पिलर लगाकर सीमांकन कर लिया। बरसात से पहले यमुना नदी में जो पिलर लगाए थे, अब उनसे आगे दूसरे पिलर खड़े कर दिए। अवैध तरीके से लगाए इन पिलर की आड़ में हरियाणा के माफिया बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। दिन रात आधुनिक मशीनों से यमुना नदी का सीना चीरा जा रहा है। हरियाणा के अधिकारियों का तर्क है कि वे पिलर नहीं लांघेंगे, लेकिन बरथा असलमपुर के सामने बेलगढ़ के पास किया गया अवैध खनन हरियाणा के इस वादे की पोल खोल रहा है। अवैध तरीके से लगाए गए इन पिलर से आगे भी हरियाणा के माफिया द्वारा अवैध खनन किया गया है। इस दशा में माफिया को संरक्षण देकर यूपी की सीमा में अवैध खनन कराने का आरोप भी हरियाणा के पुलिस-प्रशासन पर लगना लाजिमी है। एसडीएम बेहट दीप्ति देव का भी कहना है कि हरियाणा प्रशासन ने यमुना नदी पर पिलर अवैध तरीके से लगाए गए हैं।
पीएसी के जवानों को कार में बैठाने की चर्चा
पीएसी के जवानों ने अवैध खनन करने वालों के वाहन रोके तो, कुछ ही देर बाद हरियाणा पुलिस वहां पहुंच गई। हरियाणा पुलिस और माफिया ने मिलकर पीएसी के जवानों का विरोध किया। चर्चा रही कि पीएसी के दो जवानों को हरियाणा पुलिस ने अपनी कार मेें बैठा लिया था, लेकिन बाद में हरियाणा पुलिस के अफसर इससे इनकार करते रहे।
केस दर्ज कराने की धमकी
हरियाणा पुलिस के एक अफसर का वीडियो भी इस मामले में वायरल हुआ है। वह पीएसी के एक जवान से बात करते हैं और केस दर्ज किए जाने की धमकी तक दे रहे हैं। वे अपने एक थानेदार से कहते हैं कि रिपोर्ट दर्ज कराओ, इनके खिलाफ। पीएसी का जवान कहता है कि हमने यूपी की सीमा में अवैध खनन करने वालों को रोका है। बावजूद हरियाणा पुलिस के अफसर कहते हैं कि यहां हमारी सीमा है, क्रशर वाले खनिज सामग्री ले जा रहे हैं।
सूचना मिलने ही पहुंच गया था अमला
इस मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली बेहट पुलिस, एसडीएम बेहट दीप्ति देव, सीओ विजयपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने हरियाणा के एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी, डीएसपी जगाधरी राजेंद्र गुर्जर एवं एसडीएम जगाधरी दर्शन कुमार बिश्नोई से वार्ता की। हरियाणा के अधिकारियों ने कहा कि जिस क्षेत्र में खनिज से भरे वाहनों को पकड़ा गया है, वह हरियाणा का है। जबकि यूपी के अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन यूपी की सीमा में किया गया। पीएसी के जवानों ने दोनों प्रदेशों के अधिकारियों को वह स्थान भी यमुना नदी में दिखाया, जहां पर अवैध खनन किया गया। काफी देर चली वार्ता के बाद हरियाणा के अधिकारियों ने कहा कि वे यमुना नदी में लगे पिलर नहीं लांघेंगे। इस पर एसडीएम बेहट ने कहा कि यह पिलर हरियाणा की तरफ से लगाए गए हैं। इन पिलर से सीमांकन नहीं हो जाता। वह इन्हें सीमा नहीं मानेंगे। इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उसके बाद जो भी निर्णय होगा, उसके अनुसार वे कार्रवाई करेंगे।
वर्जन
- जिलाधिकारी सहारनपुर द्वारा डीसी यमुनानगर से बात की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, उसी के अनुसार कार्य होगा। हरियाणा पुलिस द्वारा पीएसी के जवानों को पकड़ने या हिरासत में लेने की कोशिश नहीं की गई, यह केवल अफवाह है।

- दीप्ति देव, एसडीएम बेहट
- क्रशर ऑनर्स की तरफ से शिकायत मिली थी कि यूपी पुलिस हरियाणा की सीमा में आकर खनिज से भरे वाहनों को रोक रही है। हमारे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने यूपी के जवानों को हिरासत में नहीं लिया है। केवल इतना पूछा था कि वे किन परिस्थितियों में उनकी सीमा में आए। सीमा विवाद को खत्म करने के लिए पुन: सीमांकन की जरूरत है।
- कमलदीप गोयल, एसपी हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed