{"_id":"59d36dc54f1c1b71548b58f0","slug":"illegally-selling-petrol-keeping-oil-on-policeman-stores","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री, दुकानों पर तेल भरवा रहे पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री, दुकानों पर तेल भरवा रहे पुलिसवाले
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
अवैध तरीके से पेट्रोल भरवा रहे पुलिसवाले
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देहात क्षेत्र में धड़ल्ले से दुकानों पर अवैध रूप से पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। दुकानदार पेट्रोल पंप से अधिक दाम लेकर बोतलों में खुलेआम पेट्रोल की बिक्री कर रहे हैं। जबकि अवैध धंधे को बंद कराने के बजाए पुलिस खुद ही उक्त दुकानों पर बच्चों से बाइकों में तेल भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप स्वामियों को सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश मिले हुए हैं कि बिना वाहन के किसी को भी पेट्रोल न दिया जाए, लेकिन नगर एवं देहात क्षेत्रों में दुकानों पर खुलेआम बोतलों में पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। हैरत की बात यह है कि दुकानों पर पेट्रोल बेचने की जानकारी पुलिसकर्मियों से लेकर अधिकारियों तक को है, लेकिन किसी ने आज तक इसकी जांच कराना गवारा नहीं समझा। नगर के अंबहेटा तिराहा, अंबहेटा गांव, घ्याना, चंदेना कोली और नन्हेड़ा समेत दर्जनों गांवों में दुकानों के बाहर बिना लाइसेंस अवैध रुप से पेट्रोल की भरी हुई बोतलें बिक्री के लिए रखी गई हैं। दुकानदार जान खतरे में डालकर पेट्रोल पंप से अधिक दामों पर वाहन चालकों को पेट्रोल उपलब्ध करा रहे हैं, जबकि कुछेक गांव तो ऐसे हैं जहां बच्चे पेट्रोल बेचने का काम कर रहे हैं। वहीं जिस पुलिस को इस पर लगाम लगाना चाहिए वह खुद इन्हीं दुकानों से अपनी बाइकों में पेट्रोल डलवाती है। इन्हीं के संरक्षण में यह धंधा फल फूल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, एसडीएम रामविलास यादव का कहना है कि मंगलवार को वह पुलिस भेजकर चेकिंग कराएंगे। यदि अवैध रुप से पेट्रोल बिक्री मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इससे पूर्व गुनारसा में आपूर्ति विभाग ने छापा मारकर अवैध रूप से चल रहे पेट्रोल पंप को पकड़ा था, जिसे सीज कर दिया गया था।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/