यूपी: नहीं रुक रहा अवैध कटान, रेड पड़ी तो पकड़ा गया पैक्ड फूड में सड़ा हुआ मीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर में अवैध कटान नहीं रुक पा रहा है। सीओ कोतवाली ने हापुड़ रोड स्थित दो गोदामों पर छापामारी कर 31 क्विंटल मीट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ के अनुसार यहां अवैध कटान कर सड़ा हुआ मीट फर्जी मार्का की पैकिंग में सप्लाई हो रहा था।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार सूचना थी कि आशियाना कॉलोनी में दो गोदामों में सड़ा हुआ मीट पैक कर सप्लाई होता है। जिस पर लिसाड़ी गेट और नौचंदी पुलिस के साथ छापा मारा गया। सीओ के अनुसार दो गोदामों में अवैध कटान कर मीट पैकिंग होता मिला। बडे़-बडे़ फ्रीजरों में मीट की पैकेट बनाकर स्टोर किए जा रहे थे। ये गोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी परवेज के थे। मौके से शहनवाज निवासी इस्लामाबाद और परवेज निवासी बनी सराय कोतवाली धरे गए जबकि हाशिम, आसिफ, इरफान, इमरान, इकराम, सलीम चांद, अईयया आदि फरार हो गए।
गोमांस की पुष्टि को भरे नमूने
सीओ ने बताया कि मौके पर बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। हालांकि प्रथम दृष्टया गोमांस की पुष्टि नहीं होना बताया गया। लेकिन मीट के नमूने भरकर जांच को भेजे जा रहे हैं।
ग्रामीण इलाकों से भी आता है मीट
सीओ के अनुसार ये आरोपी कटान करने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी सड़ा गला मीट कम दामों पर खरीदते हैं। मौके से दो छुरी और दो तौल कांटे मिले हैं। आरोपी मीट पैक करके फर्जी मार्का लगाकर मार्केट में सप्लाई करते थे। मौके से काफी संख्या में मार्का लगे पैकिट भी मिले। जिन पर नई दिल्ली और लोकल फर्म का फर्जी नाम दर्ज था। आरोपियों पर फूड एक्ट, धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया कि मौके से मिले मीट की पैकिंग आकर्षक थी। लेकिन उसमें तीखी दुर्गंध आ रही थी।
चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध
यह गोरखधंधा जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के पास ही चल रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ कोतवाली ने बताया कि ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। यहां पर ठेलों में भी मीट लाया जाता था और पैक करके वाहनों में ले जाया जाता था। लेकिन 500 मीटर दूर पुलिस चौकी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। सीओ के अनुसार जाकिर कालोनी पुलिस चौकी स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/