{"_id":"6a4a544e4c251002b002ce22","slug":"illegal-shops-and-stalls-have-started-to-appear-again-on-tehsil-road-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112811-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तहसील रोड पर फिर से लगनी शुरू हुई अवैध रूप से दुकानें और फड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तहसील रोड पर फिर से लगनी शुरू हुई अवैध रूप से दुकानें और फड़
विज्ञापन
तहसील रोड पर फि्र से रविवार को अवैध रुप से पैंठ लगने की शुरुआत। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। बीते कुछ रविवार से पुन: तहसील रोड पर धीरे-धीरे साप्ताहिक पैंठ लगने की शुरुआत हो गई है। इस मार्ग पर तहसील अधिकारियों व पालिका के अधिशासी अधिकारी का आवास होने के बावजूद अवैध रूप से लग रही दुकानों व फड़ पर नगर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा तहसील के निकट मैदान में रविवार को लगने वाली साप्ताहिक पैंठ का ठेका छोड़ा जाता था लेकिन मैदान के साथ-साथ तहसील रोड पर दोनों ओर लगने वाली दुकानों व फड़ से मार्ग को अवरुद्ध कर देते थे। साथ ही इसी रोड पर सीएचसी भी है, जिसमें आने वाले रोगियों को जाम के कारण दिक्कत होती थी।
नागरिकों और व्यापारियों की शिकायत पर नगर पालिका ने बीते वर्ष इस साप्ताहिक पैंठ का ठेका नहीं छोड़ा। इसके काफी दिनों तक उक्त पैंठ अवैध रूप से लगती रही थी। पुलिस प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए इस मार्ग पर अवैध रूप से लगने वाली साप्ताहिक पैंठ को बंद करा दिया था। बीते कई माह से उक्त मार्ग पर दुकानें आदि नहीं लग रही थ लेकिन अब फिर से उक्त मार्ग पर अपराह्न के बाद अवैध रूप से दुकानें लगने लगी हैं। इससे एक ओर का मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि इसे दिखवाया जाएगा।