{"_id":"6ad7b4718e4e67a6140e6126","slug":"illegal-parking-fee-collection-at-dussehra-fair-police-launch-investigation-meerut-news-c-72-1-mct1011-161421-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दशहरा मेले में अवैध पार्किंग वसूली, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दशहरा मेले में अवैध पार्किंग वसूली, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के भैसाली ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा मेले के दौरान पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया। एक युवक पर वाहन खड़ा करने के लिए 100 रुपये लेने का आरोप है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, छावनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन, महामंत्री गणेश अग्रवाल और प्रवक्ता अंकित गुप्ता ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
-- -- -- -- --