फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal market on footpath near medical college, notice to shopkeepers

मेडिकल कॉलेज के पास फुटपाथ पर अवैध मार्केट, दुकानदारों को नोटिस

Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Illegal market on footpath near medical college, notice to shopkeepers
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-2 के पास फुटपाथ पर अवैध मार्केट बनकर तैयार हो गई। नियमों के विरुद्ध शटर लगाकर दुकान बना दी गई। इसकी जानकारी पर निगम ने दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर वेंडिंग जोन बनाकर खोखे या चबूतरे की जगह दी थी। ताकि लोग अपने ठेले लगाकर फल-सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण कर सके। दुकानदारों ने रातोंरात दुकान बना ली, जिसमें शटर लगाकर अवैध मार्केट बना ली। तीन दिन में शटर नहीं हटाए तो निगम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर नई सड़क पर नगर निगम द्वारा 93 खोखे तोड़कर लोगों को बेरोजगार कर दिया था। दुकानदार ने हाईकोर्ट में अपील की, जिसमें नगर निगम को फटकार लगी। कोर्ट के आदेश पर निगम ने मेडिकल कॉलेज गेट नंबर-2 के पास फुटपाथ पर वेंडिंग जोन बना दिया। जिन दुकानदार के खोखे टूटे थे, उनकी जगह दूसरे दुकानदारों ने वेंडिंग जोन पर कब्जा कर लिया था। यह मामला छह महीने चला। काफी जद्दोजहद के बाद 71 दुकानदारों को वेंडिंग जोन में जगह दी। चबूतरा या खोखे बनाने के लिए नंबर तक लिखे गए। रातोंरात दुकान बनाकर शटर लगाए गए। इसकी जानकारी लगने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। अपर नगर आयुक्त ने इस मार्केट की फोटो और वीडियो बनवा ली। आवंटियों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। चेतावनी दी कि तीन दिन में संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो दुकानों पर लगे शटर को उखाड़ जाएगा।
विज्ञापन


निगम की लापरवाही बताकर की शिकायत
नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारी और महापौर से मुलाकात की। दुकानदारों का कहना है कि वेंडिंग जोन में जगह दी गई, जहां उन्होंने अस्थायी दुकान बना ली है। सामान चोरी न हो, इसके लिए शटर लगाया गया है। नगर निगम को ही यह सुविधा देनी चाहिए थी। निगम ने पहले शास्त्रीनगर नई सड़़क पर उनका रोजगार खत्म किया और अब मेडिकल के पास दिया तो वहां नोटिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
वेंडिंग जोन में खोखे और चबूतरे के लिए जगह मिली हैं, जिसमें कुछ लोगों ने दुकान बनाकर शटर लगा दिए हैं। उनको निगम ने नोटिस दिया है, इसकी जानकारी की जाएगी। वेंडिंग जोन में 93 दुकानदारों को निगम के द्वारा जगह आवंटित की गई है। दुकानदारों की समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा।

हरिकांत अहलूवालिया, महापौर
---
वेंडिंग जोन में शटर लगाकर दुकान नहीं बनाई जा सकती। आवंटियों ने अवैध मार्केट बना दी, जिनको कारण बताओ नोटिस दिया गया है। दुकानदारों से बातचीत की जाएगी। नियमानुसार ही काम होगा।
पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed