फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal hoardings and unipoles pose a threat to the city roads, DM expresses displeasure at the officers

अवैध होर्डिंग-यूनीपोल बने शहर की सड़क पर खतरा, डीएम ने अफसरों पर नाराजगी जताई

Sun, 01 Jun 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings and unipoles pose a threat to the city roads, DM expresses displeasure at the officers
मेरठ। सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने अवैध होर्डिंग-यूनिपोल, दोपहिया वाहन को बिना हेलमेट पेट्रोल देने और हाईवे पर ब्लैक स्पॉट को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि सड़कों पर लगे अवैध होर्डिंग-यूनिपोल तुरंत हटवाएं जाए, वह लोगों की लिए जान का खतरा बने हुए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम वीके सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर कुल 15 प्रकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने सड़क सुरक्षा को बाधित करने वाले बिंदुओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी पंप पर बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जाता है, तो संबंधित पंप के लाइसेंस भी निरस्त किए जाएंगे। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर जनजागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित होर्डिंग्स और बैनर लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र सिंह, आरटीओ, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अवैध होर्डिंग और यूनिपोल हटाने के निर्देश
डीएम ने नगर निगम को निर्देश दिए कि वे इन अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल को तत्काल हटाएं और अपनी रिपोर्ट समिति को उपलब्ध कराए। ब्लैक स्पॉट खत्म किए जाए और वहां पर रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएं, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क किया जा सके। दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर गड्ढों को लेकर जताई नाराजगी
डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर की सड़कों पर गड्ढे होने को लेकर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत, पैचवर्क और संकेत बोर्ड लगा दें। महानगर में टूटे हुए डिवाइडरों की मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed