फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal cracker factory, three quintals fireworks recovered in Baghpat uttar pradesh

बागपत: अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी पकड़ी, तीन क्विंटल आतिशबाजी बरामद, एक हिरासत में

Mon, 12 Oct 2020 07:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Oct 2020 07:13 PM IST
सार

  • अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्टरी, तीन क्विंटल आतिशबाजी बरामद
  •  दोघट में दीपावली पर बिक्री के लिए तैयार की जा रही थी आतिशबाजी
  •  ट्यूबवेल पर स्टॉक किए जा रहे थे पटाखे, एसपी ने कहा चलेगा अभियान

विज्ञापन
Illegal cracker factory, three quintals fireworks recovered in Baghpat uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कस्बे के एक मकान में अवैध तरीके से आतिशबाजी का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने छापा मारकर करीब तीन क्विंटल आतिशबाजी बरामद की है। एक आरोपी को हिरासत में लिया, इससे पूछताछ की जा रही है। पटाखों को एक ट्यूबवेल के कमरे में छिपाकर रखा हैं। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा जिले में अवैध पटाखों का निर्माण और बिक्री नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन


क्षेत्र में दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में अवैध तरीके से पटाखे बनाकर क्षेत्र में बिक्री की जाती है। पुलिस ने सोमवार को दोघट कस्बे के एक मकान में बड़ी तादाद में आतिशबाजी होने की सूचना पर छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने  दो क्विंटल 95 किलो आतिशबाजी बरामद की।  इंस्पेक्टर मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को मकान में आतिशबाजी की सूचना मिली।  
विज्ञापन


टीकरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बघेल, कांस्टेबल फुरकान अली, निशांत शर्मा ने मकान में छापा मारकर दो क्विंटल 95 किलो तैयार आतिशबाजी बरामद की है। पुलिस ने आतिशबाजी के साथ हाशिम पुत्र यासीन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बताया कि आतिशबाजी दीपावली पर बिक्री के लिए तैयार की गई थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ी गई आतिशबाजी की जांच कराई कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बरनावा में झुलस गए थे युवक
रविवार को बरनावा में पटाखे बनाते समय दो युवक झुलस गए थे। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाया।

बड़े पैमाने पर होता है अवैध निर्माण
जिले में बड़े पैमाने पर पटाखों का अवैध निर्माण होता है। पुलिस से शिकायत की जाती है। दोघट क्षेत्र में अन्य कईं जगह भी निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed