{"_id":"b8ee6d015be5561d7f704296527260b2","slug":"illegal-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी ने दो कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी ने दो कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 13 Jan 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए ने पूरे अमले और पुलिस बल के साथ कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की दो कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। वहीं कई अवैध निर्माणों पर सील लगाई। इसके बाद टीम लौट गई।
मेरठ विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी बैजनाथ सिंह और नोडल अधिकारी अरुण शर्मा के नेतृत्व में एमडीए के 50 जेई, कर्मचारियों की टीम कंकरखेड़ा और टीपीनगर थाने की फोर्स लेकर क्षेत्र में पहुंची।
टीम ने सबसे पहले कासमपुर नाले के पास बनी दर्जनों अवैध दुकानों को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने लाला मोहम्मदपुर में अवैध रूप से 10 हजार वर्गमीटर में काटी गई कॉलोनी में प्लॉटों की बाउंड्री, दीवार, सड़क ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन
क्षेत्रीय जेई संजीव तिवारी के पहले भी यहां दो बार कार्रवाई की जा चुकी है। यहां से टीम सरधना रोड स्थित एक नवनिर्मित कॉलोनी पहुंची। टीम ने यहां करीब 15 हजार वर्ग मीटर में काटी गई कॉलोनी में अवैध निर्माण ध्वस्त किया।
जेई भानु प्रकाश वर्मा ने बताया कि दोबारा से बिना एमडीए के स्वीकृति के निर्माण करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस बीच कॉलोनी में निर्मित किए जा रहे दो मकानों पर भी सील लगाई।
मात्र दो पर ही कार्रवाई
एमडीए की भारी टीम को देखकर लगा कि आज बड़ी कार्रवाई होगी। तीन घंटे के भ्रमण के दौरान टीम को कई जगह अवैध निर्माण और कॉलोनी मिली, लेकिन कार्रवाई मात्र दो पर ही की।
जेई ने स्वीकारा कि मेरा ही क्षेत्र है
लाला मोहम्मदपुर गांव में अवैध रूप से काटी गई अवैध कॉलोनी पर जब टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो जेई संजीव तिवारी से नोडल अधिकारी ने पूछा कि यह किसका क्षेत्र है तो जेई ने स्वीकारा की यह उन्हीं का क्षेत्र है।
और रोहटा रोड भी उन्हीं के क्षेत्र में आता है। रोहटा रोड क्षेत्र में सर्वाधिक अवैध कॉलोनियां और अवैध निर्माण हो रहे हैं। जोनल अधिकारी बैजनाथ सिंह ने कहा कि अवैध निर्माणों पर जल्द कार्रवाई होगी।