फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal arms trade exposed, six accused arrested

Meerut News: अवैध हथियार खरीद-फरोख्त का खुलासा, छह आरोपी पकड़े

Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms trade exposed, six accused arrested
मुंडाली थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचे, पिस्टल, कारतूस, नकदी और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मुंडाली-अटौला मार्ग पर पुलिस शुक्रवार रात गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक सदाकत को रोका गया। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस और नौ हजार रुपये मिले। सदाकत ने अटौला गांव के जंगल में अवैध हथियार खरीद-फरोख्त की जानकारी दी। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस ने शाफियाबाद लौटी निवासी निखिल, हापुड़ के मतनोरा निवासी अभिषेक उर्फ गुड्डू और निशांत को गिरफ्तार किया। अटोला निवासी पीयूष, अतराडा निवासी अनमोल त्यागी और श्यामपुर निवासी निशांत भी पकड़े गए।
विज्ञापन


आरोपियों के पास से दो पिस्टल, छह तमंचे, छह कारतूस, दो बाइक और 12 हजार रुपये बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे आसपास के जिलों व राज्य में हथियारों की तस्करी करते हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed