फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal arms factory busted in Pithalokar, huge quantity of arms recovered

Meerut News: ड्रग तस्कर के बेटे ने लापरवाही से चलाई कार, कई वाहनों को टक्कर मारी

Sat, 15 Nov 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted in Pithalokar, huge quantity of arms recovered
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के केसर गंज में बृहस्पतिवार रात नशे के सौदागर तस्लीम के बेटे ने बाइक सवार कई युवकों को टक्कर मार दी। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। घेराबंदी होने पर आरोपी कार छोड़कर भाग गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सराय लाल दास सराफा बाजार निवासी मोहम्मद हुसैन कुरैशी अपने साथी के साथ बाइक से केसर गंज की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। कार सवार ने अपने को तस्लीम का बेटा बताते हुए हनक दिखाई और कुछ न बिगाड़ पाने की बात कही। देहली गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ने देहली गेट पुलिस को कार्रवाई के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



क्यों कुर्क हुई थी करोड़ों रुपये की संपत्ति

मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम की करोड़ों रुपये की संपत्ति मेरठ पुलिस पहले कुर्क कर चुकी है। दरअसल तस्लीम बड़े स्तर पर नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। अवैध तरीके से धन अर्जित करने के बाद इसकी संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई मेरठ पुलिस द्वारा की गई। इसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। 2022 में इसके करोड़ों रुपये की संपत्ति पुलिस-प्रशासन ने जब्त की थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वेस्ट यूपी समेत आसपास के प्रदेशों में भी उसका नेटवर्क है। तस्लीम और उसके परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article