फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal arms factory busted in Muzaffarnagar of uttar pradesh

यूपी: मकान पर मारा छापा, यहां मिला कुछ ऐसा देखकर सन्न रह गई पुलिस

Sun, 18 Feb 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Feb 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
illegal arms factory busted in Muzaffarnagar of uttar pradesh
फाइल फोटो

पुलिस ने एक मकान पर छापा मारा। यहां कुछ ऐसा मिला जिसे देखकर पुलिस सन्न रह गई। जानिए पूरी खबर

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात खालापार के शहीद चौक के पास एक मकान में चल रही तमंचे बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं।

इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। देर रात तक छापे की कार्रवाई जारी थी। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि खालापार में एक मकान में तमंचा फैक्ट्री चल रही है।
विज्ञापन


सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने भारी फोर्स के साथ खालापार में शहीद चौक के पास एक मकान में छापा मारा। पुलिस को मकान के अंदर तमंचा फैक्ट्री चलती मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : रेड पड़ी तो मुंह छिपाकर बैठ गईं युवतियां, कस्टमर को ऐसे बना लेती थी शिकार

illegal arms factory busted in Muzaffarnagar of uttar pradesh
यूपी पुलिस

पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचों के अलावा सामान और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस की छापे की कार्रवाई के दौरान मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जिस पर पुलिस बल बुलवाया गया।

शहर कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके से एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि बाकी आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा बरामद किए हैं।

रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर पहुंचकर तमंचा फैक्ट्री के बारे में जानकारी ली।

 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed