फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIA delegation discussed with CM on Build Bharat Expo

Meerut News: आईआईए के प्रतिनिधिमंडल ने बिल्ड भारत एक्सपो पर सीएम से की चर्चा

Tue, 04 Mar 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
IIA delegation discussed with CM on Build Bharat Expo
मेरठ। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 21 मार्च तक लगने वाली सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी बिल्ड भारत एक्सपो 2025 पर चर्चा की।
विज्ञापन


आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल एवं महासचिव आलोक अग्रवाल ने भारत बिल्ड एक्सपो के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को उद्घाटन समारोह के लिए मुख्यअतिथि रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। नीरज सिंघल ने बताया कि इस एक्सपो का उद्देश्य भारत और खासतौर से उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करना एवं विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकों और व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ावा देना है। बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक्सपो में उत्तर प्रदेश के ओडीओपी उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक अलग पवेलियन की भी स्थापना की गई है।
विज्ञापन


बिल्ड भारत एक्सपो 2025 में देश एवं विदेश से भारी संख्या में बिज़नेस विसिटर्स आयेंगे। एक्सपो में 34 से अधिक देशों की एम्बेसी के प्रतिनिधि, राजदूत, ट्रेड कमिश्नर शामिल होंगे। रूस, ऑस्ट्रिया, जापान, मलेशिया, वियतनाम, ईरान, इराक, सिंगापुर, नीदरलैंड, बांग्लादेश, फिलिपीन्स, म्यानमार, थाईलैंड, मोरिशस, साउथ कोरिया, नेपाल, फिजी, इंडोनेशिया, गुयेना, घाना, इथोपिया, सेय्वेल्लेस, कजाकिस्तान सहित 23 देशों के प्रतिनिधिमंडल एक्सपो में विजिट करेंगे। एक्सपो में 200 से अधिक स्टॉल पर औद्योगिक उत्पादों और क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मटेरियल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एवं उत्तर प्रदेश की ओडीओपी एवं एक्सपोर्टेबल प्रोडक्ट्स प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस एक्सपो में 500 से अधिक आर्किटेक्ट, 1000 से अधिक लघु उद्यमियों एवं 15000 से अधिक घरेलू बिज़नेस विजिटरों की उपस्थिति होगी। इस वार्ता के दौरान आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल ने मुख्यमंत्री के समक्ष उद्योगों के उत्थान के लिए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रस्तावित प्रोजेक्ट हेतु वाईआईईडीए के अंतर्गत 168 आईआईए सदस्यों को भूमि की उपलब्धता कराए जाने यूपी परचेस पॉलिसी में 25 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से किए जाने और उद्योगों में सोलर नेट मीटरिंग प्रणाली को पुनःस्थापित किए जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed