{"_id":"5e6c767e8ebc3ea832534269","slug":"ig-himself-will-hit-the-road-to-free-meerut-from-traffic-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ को जाम मुक्त करने के लिए सड़क पर उतरेंगे आईजी, एसपी ट्रैफिक को दिया सात दिन का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ को जाम मुक्त करने के लिए सड़क पर उतरेंगे आईजी, एसपी ट्रैफिक को दिया सात दिन का समय
Sat, 14 Mar 2020 11:45 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
meerut traffic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर रोजाना जाम से जूझ रहा हैं। ट्रैफिक पुलिस के तमाम दावे धड़ाम हो रहे हैं। दिल्ली रोड पर सुबह होते ही जाम लगने लगता है। इसकी शिकायत आईजी रेंज प्रवीण कुमार तक पहुंच गई। आईजी ने एसपी ट्रैफिक को सात दिन में शहर में ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारने का समय दिया है। आईजी ने कहा है कि सात दिन में स्थिति अगर नहीं सुधरती है तो वे खुद सड़क पर उतरेंगे और जाम की स्थिति देखेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर दिन भर जाम लगने की शिकायत शुक्रवार को मिलने पर आईजी रेंज ने एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी को कॉल की। आईजी ने जाम लगने के कारणों के बारे में पूछा तो एसपी ट्रैफिक ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक के तर्क देने पर आईजी ने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी खुद लें। सड़क पर उतरें और ट्रैफिक व्यवस्था को देखें। सात दिन में दिल्ली रोड पर रिजल्ट दिखना चाहिए। आईजी ने कहा कि सात दिन बाद वह खुद रिजल्ट देखेंगे। शहर में घूमेंगे।
विज्ञापन
खासतौर पर दिल्ली रोड पर जाम लगा मिला तो कार्रवाई करेंगे। शहर में जाम की समस्या को देखते वह कमिश्नर से भी बात करेंगे। अतिक्रमण हटाने का अभियान दिल्ली रोड पर चलाया जाएगा। जाम से लोगों को निजात देने के लिए प्रभावी योजनाओं पर काम किया जाएगा।