फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IG Alok Singh has action against BJP leader Ajay Bharala at Meerut city

अमर उजाला की खबर का असर, मामले की लखनऊ तक गूंज, दबंगई दिखाने वाले नेताओं पर बैठी जांच

Thu, 28 Nov 2019 11:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Nov 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
IG Alok Singh has action against BJP leader Ajay Bharala at Meerut city
समाचार प्रकाशित होते ही हट गया था एसी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भराला बंधुओं द्वारा सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और दबंगई दिखाने के मामले में आईजी रेंज आलोक सिंह ने एसपी सिटी को जांच सौंपते हुए जल्द रिपोर्ट मांगी है। गुरुवार को एसपी सिटी और प्रशासनिक अधिकारी इसकी जांच करने के लिए मौका मुआयना करेंगे।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेस-2 में मंडी परिषद का 672 वर्ग मीटर का भूखंड है। इसी भूखंड के बराबर में एक भवन का निर्माण हो रहा है। इस भवन की खिड़कियां और एसी मंडी परिषद के खाली भूखंड की तरफ भी लगा दिए गए। यदि भविष्य में मंडी परिषद इस भूखंड पर निर्माण करता है तो इन खिड़कियों को लेकर विवाद पैदा होना स्वाभाविक है। पिछले दिनों इस भूखंड पर कब्जा आदि के प्रयास को देखते हुए मंडी परिषद द्वारा भूखंड के तीन तरफ चारदीवारी कराकर दो गेट लगाकर उन पर ताला लगा दिया गया। लेकिन इन तालों को तोड़कर गेट खोल दिया गया।
विज्ञापन


राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संभागीय उपनिदेशक पुष्पराज ने बताया कि जब इसकी जांच कराई गई तो पता चला कि उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील भराला और उनके छोटे भाई भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय भराला ने ताले तुड़वाए हैं। इसके बाद मंडी परिषद के अधिकारी गेट बंद कर उन पर वेल्डिंग कराने पहुंचे। जिस पर उन्हें धमकाया गया। लेकिन कर्मचारी गेट पर वेल्डिंग कराकर ही लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुष्पराज सिंह ने जिलाधिकारी, एसएसपी और एमडीए वीसी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। लेकिन पुलिस-प्रशासन पूरे मामले पर चुप्पी साध कर बैठ गया था। लेकिन पुष्पराज सिंह के शिकायती पत्र पर अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया तो मामला लखनऊ तक गूंज गया और मंडी परिषद के भूखंड की तरफ लगाया गया एसी हटाकर उस जगह को ईंटों से भरकर पेंट करा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: मेरठ में भाजपा नेताओं की दबंगई, अवैध निर्माण के साथ धमकी, कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा पत्र

बुधवार को आईजी रेंज ने एसपी सिटी को इस मामले की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत हो गई है। गुरुवार को इस मामले की जांच करने के लिये मौके पर जाएंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed