फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you don't wear helmet then you will not get petrol from petrol pump, order should be strictly implemented

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल पंप से पेट्रोल नहीं, आदेश हो सख्ती से लागू

Tue, 29 Apr 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
If you don't wear helmet then you will not get petrol from petrol pump, order should be strictly implemented
मेरठ। हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, आदेश को सख्ती से लागू किया जाए। अगर कोई व्यक्ति बगैर हेलमेट के जबरदस्ती पेट्रोल लेने का दबाव बनाता है और कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो पुलिस से कार्रवाई कराई जाए। सभी संस्थानों में बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को प्रवेश न दिया जाए। आदेश का अनुपालन न करने के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह निर्देश अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में प्रस्तुत किए गए 15 मामलों पर विस्तार से चर्चा की। शासन के निर्देशानुसार दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने हाईवे और सड़कों पर जगह जगह अवैध कटों को चिन्हित करने और ब्लैक स्पॉट पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्थित बैन्क्वेट हॉल में पार्किंग व्यवस्था नहीं है। ऐसे बैन्क्वेट हॉल की सूची तैयार करके एमडीए को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि बस अड्डों पर रोडवेज चालकों के लिए हेल्थ कैम्प लगाए जाएं। इस अवसर पर एसपी ट्रैफिक, एआरटीओ, पीडी एनएचएआई, नगर निगम, वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed