फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you do not get justice on three divorces, then change your religion

तीन तलाक पर इंसाफ न मिला तो कर लूंगी धर्म परिवर्तन, सीएम योगी से लगाई गुहार

Fri, 21 Apr 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 21 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
If you do not get justice on three divorces, then change your religion
एसएसपी ऑफिस पहुंचीं पीड़िता

तीन तलाक पर इंसाफ न मिलने पर एक महिला ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। बृहस्पतिवार को मेरठ में कमिश्नरी और एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए एक महिला ने बिलखते हुए कहा कि मैं कार्रवाई की मांग को लेकर चार दिनों से चौकी और थाने के चक्कर काट रही हूं। लेकिन कोई नहीं सुन रहा। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सामने पहुंचकर न्याय मांगूंगी। मुख्यमंत्री भी न्याय नहीं करेंगे तो धर्म परिवर्तन कर लूंगी।

विज्ञापन


रोहटा थाना क्षेत्र के पूठ निवासी मोहम्मद शरीफ की पुत्री वसीला की शादी दस साल पहले शामली के कांधला थाना क्षेत्र के नाला गांव निवासी जमील पुत्र अनवर के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका दहेज उत्पीड़न किया जा रहा था। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। दंपति से तीन बेटी और एक बेटा है। पीड़िता का आरोप है कि बीस दिन पहले उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया था। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और फिर धमकी दी। जिसके बाद वह बच्चों को लेकर मायके पहुंची। लेकिन उसका पति तीनों बच्चों को जबरन मायके से ले गया था। 
विज्ञापन


दरोगा है ससुराल वालों में दबाव में
पीड़िता का आरोप है कि उसने बीते रविवार पूठ चौकी पर तहरीर दी थी। वह कार्रवाई की बाबत जानने रोहटा थाने पहुंची थी तो पुलिस ने मदद करने के बजाय उसे फटकार कर भगा दिया था। थाने में तैनात एक दरोगा उसकी ससुराल के गांव का है। उसी दरोगा के दबाव में सुनवाई नहीं हो रही। थाना प्रभारी ने भी शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कमिश्नर के यहां शिकायत दर्ज
बृहस्पतिवार को परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने कमिश्नर और एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि उसे यहां से इंसाफ नहीं मिला तो मुख्यमंत्री के यहां जाकर शिकायत करेगी। वहां से भी न्याय नहीं मिला तो धर्म परिवर्तन कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed