फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If you blink for three seconds, an alarm will sound.

Meerut News: तीन सेकंड के लिए झपकेंगे पलक तो बजेगा अलार्म

Tue, 31 Dec 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
If you blink for three seconds, an alarm will sound.
छात्र ने किया हैल्मेट का निर्माण जो नींद आने पर अलार्म के माध्यम से वाहन चालक को जगाने का कार्य
मवाना। बाइक चलाते समय अगर झपकी लगती है तो हेलमेट आपको जगाने का कार्य करेगा। कृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र निशांत ने हेलमेट में एक ऐसा सेंसर लगाया है जो तीन सेकंड पलक झपकने के बाद अलार्म बजाएगा। साथ ही आपको अलर्ट भी करेगा। सोमवार को कॉलेज में छात्र को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र निशांत ने हेलमेट का एक ऐसा मॉडल बनाया है जो सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कैडेट की इस उपलब्धि को राष्ट्रीय कैडेट कोर, उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक ने भी सराहा है। इसका प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस शिविर में होना है। उन्होंने बताया कि हेलमेट में लगा सेंसर व्यक्ति की तीन सेकंड के लिए पलक झपकते ही अलार्म बजाएगा। जिससे व्यक्ति की नींद टूटेगी।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं उद्यमी पुरातन छात्र वरुण तोमर ने कहा कि निशांत की ऐतिहासिक उपलब्धि हम सभी एवं हमारे समाज के लिए लाभदायक एवं गौरव का विषय है। छात्र द्वारा बनाए गए मॉडल हेलमेट को पेटेंट कराकर आम जनमानस को समर्पित कर सड़क सुरक्षा कि दिशा में एक कदम बढ़ाने का हम प्रयास करेंगे। पुरातन छात्र अजय चौधरी व वरुण तोमर ने विद्यालय प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से कैडेट निशांत को प्रतीक चिह्न एवं नकद धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed