{"_id":"5a5efeaf4f1c1bcb268b4dc0","slug":"if-you-are-going-to-hajj-then-know-these-important-things","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा पर जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा पर जा रहे हैं तो जान लें ये जरूरी बातें
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 17 Jan 2018 03:26 PM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा 2018 के लिए सऊदी की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें क्या सामान हज यात्री अपने साथ ला सकते हैं और क्या नहीं, इस पर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
जिला हज समिति के सदस्य जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि हज यात्रियों के लिये जो गाइड लाइन जारी हुई है। उसके अनुसार दो मर्दाना ऐहराम (हज के दौरान का खास लिबाज), ऐहराम बांधने के लिये बेल्ट, एक मोटी चादर, हज गाइड, जानमाज, लुंगी तोलिया, महिला हज यात्रियों के लिये सर का रुमाल, हवा वाला तकिया, 4-5 जोड़े कपड़े (सफेद हों तो ज्यादा अच्छा) ले जा सकते हैं। इसके अलावा दो जोड़ी हवाई चप्पल, बिना खुशबू का तेल, डाक्टरों की सलाह पर रोग की जरूरी दवा और उसका पर्चा, चीनी, नमक, चाय पत्ती, मीठे बिस्किट आदि जरूरी सामान ले जाया जा सकता है। यही नहीं हजी मक्का से अपने साथ 45 किलो वजन तक का सामान और 10 लीटर पवित्र पानी वहां से ला सकते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें : देवी-देवताओं की तस्वीर फाड़ने पर युवक का किया ये हाल, बुलवाई श्री राम की जय, देखिए Video
विज्ञापन
इन सामानों पर प्रतिबंध
सऊदी की ओर से हज यात्रियों को जिन सामानों के लाने पर पाबंदी लगाई है, उसमें अचार, मिठाई, बड़ी छुरी, कैमरा, इलेक्ट्रानिक सामान और किसी भी तरह की नशीला पदार्थ।
प्रदेश से 40 हजार आवेदन
हज 2018 के लिए इस बार प्रदेश के विभिन्न जिलों से अब तक चालीस हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। इनमें से करीब 30 हजार का ही सऊदी के निर्धारित कोटे के अनुसार चयन किया जाएगा। इसमें मेरठ से करीब 1200 आवेदकों का चयन किया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/