देवी-देवताओं की तस्वीर फाड़ने पर युवक का किया ये हाल, बुलवाई श्री राम की जय, देखिए Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवकों द्वारा दलित युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल होने से प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। हमलावर दलित युवक से देवी-देवताओं की तस्वीर घरों से उतारने पर नाराज थे। इतना ही नहीं हमलावरों ने युवक से डंडे के दम पर श्रीराम, काली माता और भगवान भोलेनाथ की जय बुलवाई। पीड़ित युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों को उस पर दया नहीं आई। वीडियो वायरल होने पर दलितों में रोष फैल गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के साथ कई गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। सभी हमलावरों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दबिश दी, मगर वह हत्थे नहीं चढ़ सके हैं।
पढ़ें : दलित युवक की गोली मारकर हत्या, दो को बंधक बनाकर पीटा
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो तीन दिन पहले का है। थाना पुरकाजी के गांव कल्लनपुर निवासी दलित विपिन कुमार रविवार शाम बाइक से अपने घर लौट रहा था। गांव मेघा-शकरपुर के जंगल में कुछ तथाकथित हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए थे। हमलावर सीधे विपिन पर टूट पड़े। युवकों ने उस पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर घर से बाहर निकालने की वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए पिटाई की। आरोपी वायरल वीडियो में साफ कह रहे हैं कि दलित समाज के अंबेडकर से कोई निंदा नहीं है, लेकिन मंदिरों, पोस्टर से देवी-देवताओं की तस्वीर हटाने का विरोध है। हमलावरों में कानून का कोई खौफ नहीं था। हमलावरों ने विपिन को जमीन पर गिराकर जबरदस्त पिटाई की। करीब आधा घंटे तक आरोपी युवक पर लाठियां-डंडे बरसाते रहे। पीड़ित गिड़गिड़ाता रहा और हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा, मगर युवकों ने लगातार प्रहार जारी रखे। इतना ही नहीं युवकों ने उसके सिर पर लगा हेलमेट भी उतार लिया और जमकर लात-घूंसे बजाए। युवक से आरोपियों ने लाठी-डंडों के दम पर कई देवताओं की जय भी बुलवाई। वीडियो में साफ है कि हमलावर पीड़ित युवक से श्रीराम, काली माता, भोलेनाथ की जय बोलने के लिए मजबूर कर रहे हैं। पीड़ित युवक जय बोलकर जान बचाने की गुहार लगाता रहा, जिस पर हमलवार उसे अधमरा कर फरार हो गए। हमलावरों ने प्रकरण की तीन वीडियो वायरल की है, जिसमें एक मिनट चार सेकेंड और दो वीडियो कुछ सेकेंड की हैं। वीडियो इस प्रकार से बनाई गई हैं कि हमलावर केवल पिटाई करते दिख रहे हैं, जबकि उनके चेहरे इनमें नजर नहीं आ रहे हैं। पीड़ित के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जोधा पुत्र ब्रह्म सिंह, धीरज पुत्र सुशील, काकू, राहुल पुत्रगण राजकुमार को नामजद कराया गया है। सभी आरोपी कल्लनपुर के आसपास के गांवों के हैं। इनकी पहचान के आधार पर पुरकाजी थाने पर हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला करने, जातिसूचक शब्द कहने के साथ एससी-एसटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
वीडियो देखिए- VIDEO: यूपी में देवी देवताओं की फोटो फाड़ने वाले युवक का हुआ ये हाल
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/