{"_id":"67159db8edd2c7a8cb013d79","slug":"if-there-is-negligence-in-repair-work-then-action-will-be-taken-against-the-officers-meerut-news-c-14-1-mrt1027-685600-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मरम्मत कार्यों में हुई लापरवाही तो अफसरों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मरम्मत कार्यों में हुई लापरवाही तो अफसरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में अनुरक्षण माह मनाया जा रहा है। यह माह 15 नवंबर तक चलेगा। अभी तक विभाग की ओर से ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, तारों को बदलने सहित लगभग 5734 अनुरक्षण कार्यों को पूर्ण किया जा चुका है। पीवीवीएनएल की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने अधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा की। उन्होंने चेतावनी दी कि मरम्मत कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
आगामी त्योहारों को ध्यान में रखकर बिजली विभाग की ओर से कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान 33 केवी उपकेंद्रों का अनुरक्षण, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत, प्रोटेक्शन सिस्टम आदि की जांच कराई जा रही है। कार्यों की निगरानी के लिए विभाग की ओर से 59 अधिकारियों को मॉनिटरिंग के लिए लगाया गया है।
इस माह के दौरान पावर ट्रांसफार्मर, वीसीबी, 33/11 केवी स्विच यार्ड, 33/11 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर, 33 केवी लाइन, 11 केवी लाइन, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के अनुरक्षण, ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत आदि कार्य किए जाने हैं। अभी तक अभियान में 33/11 केवी स्विच यार्ड के 323, 33/11 केवी पावर ट्रांसफॉर्मर के 337, वीसीबी लाइन के 334, 33 केवी लाइन के 188, 11 केवी लाइन के 677 कार्य, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के 2033 कार्य किए जा चुके हैं।