फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the problems are not resolved, there will be lockout in the offices of SDM, Tehsildar

Meerut News: समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो एसडीएम, तहसीलदार के दफ्तरों में होगी तालाबंदी

Tue, 05 Sep 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
If the problems are not resolved, there will be lockout in the offices of SDM, Tehsildar
महापंचायत में शामिल भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
बिजनौर, धामपुर। भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार को तहसील परिसर में किसानों की समस्याओं की निदान कराने की मांग को लेकर महापंचायत हुई। जिसमें युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि आंदोलन के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं हो रहा है। समस्याओं का समाधान न होने पर अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी उन्हें महापंचायत में बैठाकर निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई भाकियू की महापंचायत में बड़ी संख्या में किसानों, कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मुख्य वक्ता दिगंबर सिंह ने कहा कि धामपुर तहसील में न तो लोगों की जमीनों के दाखिल खारिज हो रहे हैं, न ही विरासत दर्ज हो रही है। अधिकारी किसानों को लूटने में लगे हैं। अफजलगढ़ क्षेत्र में विभाग के अधिकारियों ने एडीएम की जांच के बाद भी दाखिल खारिज होने के बाद खतौनियों को सील कर रखा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जिले के बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई काम नहीं किया गया। सरकार से रकम आवंटित हुई। उसका बंदरबांट कर इतिश्री कर ली गई। महापंचायत में बाढ़ नियंत्रण के नोडल अधिकारी, अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के एक्सईएन राकेश कुमार महापंचायत में शामिल होने का आग्रह किया गया था। पर वह नहीं आए। उन्होंने विद्युत निगम, वन विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों को सुधारने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में जिलाध्यक्ष नितिन सिरोरी, दुष्यंत राणा, दर्शन सिंह फौजी, राकेश कुमार, अजय कुमार, सुखदेव सिंह, सतेंद्र कुमार,चेतन कुमार, रामकुमार सिंह, श्याम लाल सिंह, छतरपालसिंह, आदि रहे। अध्यक्षता जयपाल सिंह ने की। संचालन जितेंद्र कुमार ने किया।

- एसडीएम के भरोसे पर 12 सितंबर तक महापंचायत स्थगित
विभिन्न विभागों के अधिकारियों के प्रतिभाग न करने पर एसडीएम मोहित कुमार के भरोसे पर कार्यकर्ताओं की ओर से 12 सितंबर तक के लिए महापंचायत को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed