फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the police provides security to the bullion traders then the challenge will be reduced.

Meerut News: सराफ व्यापारियों को सुरक्षा दे पुलिस तो कम हो चुनौती

Wed, 29 Apr 2026 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the police provides security to the bullion traders then the challenge will be reduced.
मेरठ। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने पुलिस लाइन में सराफा व्यापारियों संग बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, संवाद और समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों से उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना गया। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस सराफ व्यापारियों को सुरक्षा दे तो चुनौती कम होंगी।
विज्ञापन


इंडियन बुलियन ज्वेलर्स संगठन के महासचिव और संयुक्त व्यापार संगठन के उपाध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक नगर की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में व्यापारी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ऐसे में पुलिस का सीधा संवाद व्यापारियों में विश्वास बढ़ाता है। तरुण कुमार गुप्ता ने लगभग दो माह पूर्व ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक घटना का जिक्र किया। कुछ व्यक्ति पुलिस की वर्दी में सराफा व्यापारियों का भंडार जांचने पहुंचे थे। संबंधित थाने से पुष्टि पर ऐसी कोई कार्रवाई नहीं पाई गई थी। संगठन की सतर्कता से संदिग्ध लोग वहां से फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं व्यापारियों को अधिक सतर्क रहने का संकेत देती हैं।
विज्ञापन

तरुण कुमार गुप्ता ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक के समय को अत्यंत संवेदनशील बताया। उन्होंने पुलिस और व्यापारियों का एक समर्पित व्हाट्सएप समूह बनाने का सुझाव दिया। इससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना और सहायता मिल सकेगी। पुलिस अधीक्षक नगर ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण गुप्ता ने पिछले वर्ष गढ़ रोड पर सुरंग बनाकर चोरी के प्रयास की घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों के बीच व्यापारियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। अध्यक्ष अनिल जैन ने सर्राफा व्यापारियों को उचित सुरक्षा मिलने की बात कही। कोषाध्यक्ष विकास जैन, रतन और सुयश रस्तोगी सहित अन्य व्यापारियों ने भी सुरक्षा, यातायात और पुलिस-व्यापारी समन्वय पर सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed