फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If force is found police can confiscate two houses of Galla today

आज जब्त होगा हाजी गल्ला का सोतीगंज का मकान

Wed, 20 Oct 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
If force is found police can confiscate two houses of Galla today
फोर्स मिली तो गल्ला के दो मकानों को आज जब्त कर सकती है पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस फोर्स उपलब्ध रही तो सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला के दो मकानों को जब्त करने की कार्रवाई बुधवार को हो सकती है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण फोर्स न मिल सकी तो यह कार्रवाई बृहस्पतिवार को होगी। इसके लिए सदर बाजार पुलिस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। एएसपी ने सदर बाजार पुलिस के साथ इस संबंध में बैठक की है।
हाजी गल्ला की अवैध रूप से धन अर्जित कर बनाई गई संपत्ति की जांच के बाद डीएम को रिपोर्ट दी गई थी। इसमें डीएम के. बालाजी ने हाजी गल्ला के तीनों मकानों को जब्त करने के आदेश दिए थे। हाजी गल्ला का पटेल नगर का मकान तो पुलिस ने जब्त कर लिया है जबकि सोतीगंज के दो मकान और जब्त किए जाने हैं। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि मकान का मौका मुआयना कर लिया है, केवल जब्तीकरण की कार्रवाई की जानी है।
विज्ञापन

कई कबाड़ियों के नाम आए सामने
हाजी गल्ला से पुलिस ने दो दिन तक कस्टडी रिमांड पर पूछताछ की। पुलिस के सामने आया कि हाजी गल्ला का नेटवर्क मेरठ ही नहीं बल्कि आसपास जिलों, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में फैला हुआ है। कहां-कहां से कैसे-कैसे वाहनों के काटने की डिलिंग होती थी, इसकी पूरी जानकारी लालकुर्ती पुलिस ने जुटाकर लिस्ट बना ली है। पुलिस इन सब के खिलाफ रणनीति बनाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हाजी गल्ला के दो मकान और जब्त किए जाने है। बुधवार को इनके मकान पर जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वाल्मीकि जयंती होने
सूरज राय, एएसपी कैंट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed