{"_id":"67c615b39f423df080065428","slug":"if-demands-are-not-met-employees-will-go-on-strike-from-march-18-laward-news-c-42-1-smrt1030-103421-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मांगें नहीं हुई पूरी तो 18 मार्च से कर्मचारी करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मांगें नहीं हुई पूरी तो 18 मार्च से कर्मचारी करेंगे हड़ताल
विज्ञापन
दौराला। मजदूर कल्याण संगठन दौराला ऑर्गेनिक्स के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 18 मार्च से हड़ताल करने की चेतावनी दी है। आरोप है कि दौराला ऑर्गेनिक्स के सैकड़ों मजदूर पिछले कई महीनों से अपने न्यायसंगत अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। संगठन के पदाधिकारियों ने उप श्रम आयुक्त व जिला श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दौराला ऑर्गेनिक्स के अधिकारियों को डाक के माध्यम से ज्ञापन भेजा।
संगठन अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह व सचिव रविंद्र ने बताया कि उनकी मुख्य मांग वेतन बोर्ड के अनुसार तय किए जाने, वेतन ग्रेड में 30 प्रतिशत की वृद्धि किए जाने, आवास भत्ता 10 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने, मेडिकल कवर सात लाख रुपये और कैशलेस प्रणाली में बदलने, वार्षिक वेतन वृद्धि न्यूनतम 15 प्रतिशत करने और पदोन्नति समय पर दिए जाने आदि हैं। प्रत्येक कर्मचारी को एक महीने का वेतन दीपावली पर बोनस के रूप में दिया जाए, रात्रि भत्ता लागू किया जाए, आपातकालीन फंड न्यूनतम पांच लाख रुपये किए जाने, सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष किए जाने, कंपनी की कैंटीन की गुणवत्ता में सुधार किया जाए।
उन्होंने बताया कि यदि 14 दिन के भीतर मजदूरों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। अधिकारियों द्वारा ज्ञापन नहीं लेने पर डाक के माध्यम से आर्गेनिक्स के अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। साथ ही उप श्रम आयुक्त, जिला श्रम अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा। ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचआर मैनेजर विकास शर्मा का कहना है कि ज्ञापन लेने से इन्कार नहीं किया है, संगठन की जो भी मांगें हैं उनके बारे में प्रबंधन को अवगत कराया जाएगा। मैनेजर जेएस कवटिया का कहना है कि पूरे प्रकरण को एचआर मैनेजर विकास शर्मा देख रहे हैं।