{"_id":"6a0b08df3b54bf950d06d10e","slug":"idols-of-gods-installed-in-the-temple-along-with-the-procession-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105785-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शोभायात्रा के साथ मंदिर में देव मूर्तियां स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शोभायात्रा के साथ मंदिर में देव मूर्तियां स्थापित
Mon, 18 May 2026 06:11 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 18 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर में हवन पूजन में बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। लोईया गांव स्थित प्राचीन सिद्धपीठ पिपलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भैरवनाथ, शनि शिला एवं गुरु की मूर्ति की शोभायात्रा के बाद स्थापना की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सुबह के समय विधि-विधान से हवन पूजन के साथ हुई, जिसके बाद पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे पर भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा ने पूरे गांव की परिक्रमा करते हुए वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां जयकारों और मंत्रोच्चार के बीच मूर्तियों की स्थापना की गई। हवन में मुख्य यजमान के रूप में रकम सिंह रहे। कार्यक्रम का समापन मोनू पंवार घौरिया व पंडित आलोक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सुखपाल सिंह, सागर भाटी, प्रहलाद भगत, अनुज, सुशील, चिंटू, सोनू, कार्तिक, रविकांत, तनु, उषा, खुशी, प्रियंका, सीमा, रेशम, कौशल, सरिता, मोनी, अमित, संतर, मोंटी, अंकुश आदि मौजूद रहे।