फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Identity of the rapist, improvement in the condition of the girl child

दुष्कर्मी की पहचान, बच्ची की हालत में सुधार

Mon, 10 Aug 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Identity of the rapist, improvement in the condition of the girl child
दुष्कर्मी की पहचान, बच्ची की हालत में सुधार
विज्ञापन

मेरठ/हापुड़। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में 6 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी की गई थी। उसका मेडिकल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके नाजुक अंग क्षतिग्रस्त हो गए थे। शनिवार को उसका सफल ऑपरेशन कर बच्ची के मल मूत्र के लिए दूसरा रास्ता बनाया गया था।
मेडिकल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान ने बताया कि बच्ची होश में है। घबराई हुई है। लेकिन उसे बेहतर इलाज दिया जा रहा है, ताकि वह जल्दी रिकवर करे। बच्ची को आईसीयू से वार्ड से शिफ्ट किया गया। वहीं, रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला, हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिथुन त्यागी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस जाहिद अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मेडिकल कॉलेज में बच्ची के पिता से मिला। पार्टी की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोमवार तक पुलिस प्रशासन आरोपियों को नहीं पकड़ता तो हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव होगा। आईजी से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, प्रदेश महासचिव जीतू नागपाल, प्रदेश प्रवक्ता शैंकी वर्मा, अभिषेक गुर्जर ने मेडिकल कॉलेज में पीड़ित परिवार से मिले। सरकार से पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा व शिक्षा का सारा खर्च उठाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश
हापुड़। बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने दुष्कर्मी की पहचान कर ली है। दावा है कि आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस की कई टीमें लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। लेकिन फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से दूर है। हालांकि पुलिस जल्द ही गिरफ्तारी का दावा कर रही है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस को मुख्य सुराग मिले हैं, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed