फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   id par rahga route diversion

ईद पर रहेगा रूट डायवर्जन, संभलकर निकलें   

Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
id par rahga route diversion
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार या शनिवार को संभावित ईद के मौके पर दिल्ली रोड पर सुबह पांच बजे से सुबह 10 बजे तक रूट डायवर्जन प्रस्तावित किया गया है। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर मुख्य नमाज सुबह 7:45 बजे पढ़ी जाएगी। इस दौरान जली कोठी, घंटाघर और मेट्रो प्लाजा की कोई भी वाहन ईदगाह की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार भीड़ छंटने के एक घंटे बाद यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये होगा डायवर्जन 
- दिल्ली, गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर-रुड़की की ओर और मुजफ्फरनगर से दिल्ली व गाजियाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को परतापुर बाईपास व मोदीपुरम बाईपास से निकाला जाएगा। 
विज्ञापन

- दिल्ली व बागपत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें परतापुर बाईपास से कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर से जीरो माइल चौराहे से होकर भैसाली अड्डे आएंगी-जाएंगी।
- मुजफ्फरनगर से गढ़ या मुरादाबाद जाने वाला ट्रैफिक जीरो माइल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे से  यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड पर निकाला जाएगा। हापुड़ जाने वाले ट्रैफिक को यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लॉक  से हापुड़ की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रूट पर चलेंगी सिटी बसें
गांधी आश्रम, हंस चौराहा, सर्किट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे तक आएंगी-जाएंगी।

शहर में इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
- हापुड़ रोड से आने वाले वाहन एल ब्लॉक चौकी शास्त्रीनगर से आगे हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाएंगे।
- गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। इसे हंस चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। 
- ईव्ज चौराहे से वाहनों को अंबेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- दिल्ली चुंगी और देहली गेट चौराहे से भूमिया पुल की ओर सभी तरह के वाहन बंद रहेंगे।
- हापुड़ अड्डा से गोला कुआं की ओर वाहन नहीं चलेंगे।
- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे ओर केसरगंज की ओर से सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed