यूपी: बागपत में दंपती ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, दोनों की हालत गंभीर
जानकारी के अनुसार जनपद के सांकल पुट्टी गांव निवासी उदयवीर की पत्नी वंदना ( 40) ने रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उदयवीर पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई।
सोमवार को भी चिकित्सकों ने पत्नी की हालत चिंताजनक बताई जिसके बाद उदयवीर घर पहुंचा और खुद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे भी अस्पताल ले जाया गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस परिजनों से पूछताछ करने में जुटी है। पुतलस के अनुसार दंपती ने गृह क्लेश से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया है।