{"_id":"5a3d05cf4f1c1bfc0f8b5595","slug":"husband-to-divorces-wife-children-for-snatch-the-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने बीवी को तलाक देकर, जबरन छीन लिया बच्चा, दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने बीवी को तलाक देकर, जबरन छीन लिया बच्चा, दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Fri, 22 Dec 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
दहेज के लिए शौहर ने पहले बीवी को तलाक दे दिया। इसके बाद अब बच्चे को जबरन छीनकर ले गए। महिला को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
पढ़ें : 'टाइगर जिंदा है' देखने गए लोगों ने हॉल में की तोड़फोड़, 'शो' में लहराए तमंचे
विज्ञापन
बागपत के पांडव रोड निवासी महिला हिना ने बताया कि उसका निकाह 14 अगस्त 2013 को मुगलपुरा मोहल्ला निवासी एक युवक के साथ हुआ था। जो फिलहाल सोनीपत में रहता है। निकाह के बाद से ही ससुरालियों ने दहेज मांगना शुरू कर दिया था। कई बार दहेज भी दिया, लेकिन कुछ समय बाद दोबारा डिमांड करने लगते थे। असमर्थता जताने पर उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि एक माह पहले उसके पति ने उसको तलाक दे दिया था। वह तभी से ही अपने मायके में रह रही है। 12 दिसंबर को आरोपी पति अपने परिजनों और साथियों के साथ उनके घर पहुंचा और उसके तीन वर्षीय बेटे को जबरदस्ती लेकर चले गए। आग्रह करने के बाद भी बेटा नहीं दिया। उल्टा उसको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे वह भयभीत है। उसने कोतवाली पुलिस से अपनी सुरक्षा, बेटे को वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, एसआई करनवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/