फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: Husband three divorces his wife by phone in Muzaffarnagar city

प्रसव से ठीक पहले शौहर ने फोन पर दिया तलाक, पंचायत में पांच दिन का बच्चा भी छीना

Thu, 01 Aug 2019 02:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Aug 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
UP News: Husband three divorces his wife by phone in Muzaffarnagar city
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मुजफ्फरनगर जनपद में शाहपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला को प्रसव से ठीक पहले उसके शौहर ने फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। मंगलवार को इस मामले में पंचायत हुई और समझौते के नाम महिला से उसके पांच दिन के दुधमुंहे बच्चे को भी छीनकर शौहर को सौंप दिया। महिला का निकाह एक साल पहले पास के ही एक गांव के युवक से हुआ था। वह हरियाणा में एक ऑटो गैरेज में काम करता है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विवाहिता नौ माह की गर्भवती थी, जिसे एक हफ्ते पूर्व प्रसव पीड़ा हुई। विवाहिता ने प्रसव से पहले शौहर को अपने पास बुलाने के लिए कॉल किया, लेकिन युवक ने आने से इंकार कर दिया। इसी पर हुई कहासुनी में युवक ने फोन पर ही महिला को तलाक दे दिया। महिला ने अपने ससुराल वालों से गुहार लगाई लेकिन उन्होंने भी कोई मदद नहीं की। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर शाहपुर कुशलपाल सिंह ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि यदि तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed