फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband of BJP parshad dead

भाजपा पार्षद पति की मौत, हत्या की आशंका

Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
husband of BJP parshad dead
भाजपा पार्षद पति की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा के पार्षद पति सत्येंद्र गुप्ता की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते उनके घर पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। हत्या होने की आशंका जताकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। दोपहर में सूरजकुंड श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
टीपी नगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड महावीरजी नगर निवासी सत्येंद्र गुप्ता (35) भाजपा अग्रसेन मंडल के महामंत्री और वार्ड 35 की पार्षद पूनम गुप्ता के पति थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे सत्येंद्र गुप्ता को परिवार के लोग केएमसी हॉस्पिटल ले गए, लेकिन गेट पर ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का उनके घर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। टीपी नगर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाया कि सत्येंद्र गुप्ता का पोस्टमार्टम होने दें। उनकी हत्या होने का भी अंदेशा है। हालांकि पीड़ित परिवार का कहना है कि तड़के उन्हें उल्टी लगी थी। इसके बाद हालत बिगड़ी है। कुछ अन्य लोग भी अचानक इस तरह मौत से हैरान रहे। पुलिस का कहना कि पोस्टमार्टम कराया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके चलते डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पीड़ित परिवार को दी सांत्वना
- भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित काफी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता दोपहर संस्कार के समय सूरजकुंड पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

---
भाजपा पार्षद पति की मौत का कारण पोस्टमार्टम में भी स्पष्ट नहीं हुआ। बिसरा सुरक्षित रख दिया है। उसकी जांच फॉरेंसिक लैब से कराई जाएगी। अभी पीड़ित परिवार में कोई भी बात लिखकर नहीं दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच करने लगी हुई है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed