फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband killed lover, his friend after opened illegal relationship of wife, shocked by incident in village

UP: पत्नी के मोबाइल में छिपा था ऐसा राज, देखकर बर्दाश्त न कर सका, फिर कर डाली इतनी बड़ी वारदात, हर कोई हैरान

Fri, 08 Sep 2023 04:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 08 Sep 2023 04:26 PM IST
सार

Meerut News : शादी के चंद दिनों बाद ही पत्नी के मोबाइल में छिपे राज को पति ने देखा तो वह आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने दोस्तों के साथ एक इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिससे हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
Husband killed lover, his friend after opened illegal relationship of wife, shocked by incident in village
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी से अवैध संबंध के चलते दो युवकों की पिटाई के बाद गंगनहर में फेंक दिया गया। मेरठ में जानी सिसोला गांव के प्रिंस (25) ने परतापुर के कंचनपुर घोपला निवासी विशाल (24) को 26 अगस्त की रात घर से बुलाया। विशाल अपने दोस्त भूपेंद्र (21) के साथ पहुंचा तो प्रिंस ने दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को पकड़ लिया और पिटाई करके गंगनहर में फेंक दिया। किसी को शक न हो, इसके चलते दोनों के मोबाइल शताब्दीनगर में फेंक दिए। बाइक भी गंगनहर में डाल दी गई।

विज्ञापन


परतापुर थाने में हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने वाले प्रिंस और उसके दोस्तों आकाश और चंदर को परतापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्यारोपियों को साथ लेकर पुलिस गंगनहर पहुंची और वारदात वाली जगह के आसपास विशाल और भूपेंद्र की तलाश की। घटना 11 दिन पुराने होने के चलते पुलिस निवाड़ी और गाजियाबाद में मसूरी झाल पर भी जानकारी जुटा रही है कि कहीं कोई शव तो नहीं मिला है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, कंचनपुर घोपला गांव निवासी विशाल पुत्र ओमपाल और भूपेंद्र पुत्र ब्रजमोहन 26 अगस्त की शाम बाइक पर गांव से निकले थे। इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटे। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ हो गए। विशाल के परिजनों ने 30 अगस्त को परतापुर थाने में विशाल की गुमशुदगी दर्ज कराई। पांच सितंबर को भूपेंद्र के परिजनों ने परतापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस की नींद खुली। इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर पड़ताल की तो सामने आया कि दोनों एक साथ लापता हुए हैं। इसके बाद पुलिस को पता चला कि विशाल के गांव की युवती सोनिया से प्रेम संबंध हैं। सोनिया की तीन महीने पहले शादी हो चुकी है।

विशाल और सोनिया के बीच प्रेम संबंध की जानकारी पति प्रिंस को हो गई थी। इसके बाद प्रिंस गांव आया था। उसकी विशाल से कहासुनी भी हुई थी। पुलिस ने सोनिया के घर जाकर पूछताछ की तो वह टॉयलेट में छिप गई। पुलिस ने सोनिया को पकड़ा तो उसने बताया कि उसके पति प्रिंस ने उससे कहा था कि विशाल का उसने इंतजाम कर दिया है। पुलिस ने प्रिंस को पकड़ा तो उसने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया।

विज्ञापन

पत्नी के मोबाइल से मैसेज करके विशाल को बुलाया गंगनहर
प्रिंस ने पुलिस को बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसने सोनिया को विशाल से मोबाइल पर मैसेज करते हुए पकड़ लिया था। उसने सोनिया को विशाल से दूर रहने को कहा तो सोनिया अपने घर आ गई। उसने प्रिंस के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे दी। गांव के लोगों ने दोनों में फैसला कराकर सोनिया को प्रिंस के साथ भेज दिया। इसके बाद विशाल सोनिया को उसकी अश्लील क्लिप भेजकर बात करने को मजबूर करने लगा। इसके चलते विशाल और प्रिंस के बीच कहासुनी भी हुई। 25 अगस्त को विशाल अपने दोस्त के साथ सोनिया के घर गया। उस समय प्रिंस वहां पर नहीं था। प्रिंस के एक दोस्त ने उसे बताया कि विशाल उसके घर आया था। इसके बाद प्रिंस ने घर जाकर पत्नी सोनिया का मोबाइल छीन लिया और अपने दोस्त आकाश उर्फ गोलू और चंदर के साथ मिलकर वारदात की प्लानिंग की।

उसने सोनिया के मोबाइल से विशाल को मैसेज किया और कहा कि 26 अगस्त की रात को वह उससे गांव के बाहर गंगनहर पर आकर मिले। विशाल अपने दोस्त भूपेंद्र के साथ शाम को गांव से निकला। दोनों ने शराब पी। प्रिंस लगातार सोनिया के मोबाइल से उसको मैसेज करता रहा। रात करीब साढ़े 11 बजे विशाल बाइक से भूपेंद्र को साथ लेकर गंगनहर पर पहुंच गया। वहां प्रिंस और उसके दोस्त आकाश और चंदर ने उन्हें पकड़ लिया। विशाल और भूपेंद्र नशे में होने के कारण वहां से भाग नहीं सके। प्रिंस ने दोस्तों के साथ मिलकर विशाल की पिटाई शुरू कर दी। उसे गंगनहर में धक्का दे दिया। बकौल आरोपी विशाल को नहर में फेंके जाने के बाद भूपेंद्र भी नहर में कूद गया।

मैं नहीं मारता तो वह मुझे मार देता
आरोपी प्रिंस ने बताया कि अगर वह विशाल को नहीं मारता तो वह मुझे मार देता। विशाल ने सोनिया के मोबाइल पर मैसेज भी किया था कि प्रिंस को रास्ते से हटाना है। ऐसे में मैंने दोस्तों के साथ उसे मारने की प्लानिंग की।

शक न हो इसलिए मोबाइल शताब्दीनगर में फेंक दिए
प्रिंस और उसके दोस्तों ने दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए थे। इसके बाद विशाल की बाइक लेकर तीनों शताब्दीनगर आए। दोनों के मोबाइल को फेंककर चले गए। विशाल की बाइक को भी नहर में फेंक दिया। भूपेंद्र का मोबाइल एक सितंबर को ऑन हुआ तो परिजनों की कॉल भी गई। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस का मानना है कि हो सकता है कि फोन शताब्दीनगर में किसी को मिला हो और उसने ऑन किया हो।

पत्नी से कहा, मैंने उसका इंतजाम कर दिया
सोनिया की विशाल से बात नहीं हो पाई तो वह बेचैन हो गई। इस पर प्रिंस ने उससे कहा कि उसे भूल जा, मैंने तेरे उसका इंतजाम कर दिया है। सोनिया ने अपनी बहन को फोन करके यह बात बताई तो उसने गांव में विशाल के बारे में पूछा। पता चला कि वह 26 अगस्त की रात से लापता है। सोनिया को शक हो गया कि प्रिंस ने उसे मार दिया है। इसके बाद वह अपने घर आ गई। मोहल्ले वालों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को विशाल और सोनिया के प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस को पकड़ लिया। प्रिंस ने पूछताछ में दोस्तों के नाम बताए तो पुलिस ने आकाश और चंदर को भी गांव से गिरफ्तार कर लिया।

एक साल पहले सोनिया को ले गया था विशाल
पुलिस के मुताबिक, एक साल पहले विशाल गांव से सोनिया को लेकर चला गया था। गांव की युवती को ले जाने का दबाव पड़ा तो वह लौट आया। इसके बाद परिजनों ने फरवरी 2023 में सोनिया की जानी के सिसोला निवासी प्रिंस से कर दी थी। विशाल, भूपेंद्र और सोनिया तीनों अनुसूचित जाति समाज से हैं। विशाल प्राइवेट नौकरी करता है। विशाल के पिता ओमपाल मजदूरी करते हैं। भूपेंद्र लोहे की ढलाई का काम करता है। भूपेंद्र एक साल का था, जब पिता की मौत हो गई थी।

युवकों के परिजनों ने किया परतापुर थाने में हंगामा
वारदात के विरोध में विशाल और भूपेंद्र के परिजन महिलाओं के साथ परतापुर थाने पहुंच गए। हंगामा करते हुए घेराव कर दिया। घंटों लोग थाने में धरना देकर बैठे रहे। विशाल की मां राजेश ने रोते हुए बताया कि वह परतापुर थाने में आकर रोज बेटे की बरामदगी की गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। भूपेंद्र की मां धर्मवती और बहन अन्नू ने बताया कि उनके बच्चे का तो कोई कसूर नहीं था। वह तो कुछ समय से ही विशाल को जानता था, ऐसे में उसके साथ वारदात क्यों की गई।

समीर ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोला मैंने भूपेंद्र को देखा
इंस्पेक्टर क्राइम नरेंद्र कुमार के मुताबिक, गांव के युवक समीर ने किसी से कहा कि उसने भूपेंद्र को पांच-छह दिन पहले मोदीनगर में एक युवक के साथ बैग लेकर जाते देखा था। पुलिस इस बयान से हैरान है। समीर ने किसी ओर युवक को देखा या फिर वह सच बोल रहा है, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

युवती के वारदात में शामिल होने का साक्ष्य नहीं मिला
सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के बयान को आधार बनाकर आईपीसी की धारा 302 और 201 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोनिया के खिलाफ वारदात में शामिल होने का अभी तक साक्ष्य नहीं मिला है। हालांकि उसे आशा ज्योति केंद्र में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live : मुजफ्फरनगर में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पिंजरे में फंसा एक और गुलदार, पढ़ें ताजा खबरें

तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। विशाल और भूपेंद्र को गंगनहर में कहां धक्का दिया, इसकी जानकारी कराने के बाद गोताखोर लगाए गए हैं। अभी तक दोनों युवकों का पता नहीं चला है। बाइक भी बरामद नहीं हुई है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

यह भी पढ़ें: 
बेटी के दर्द पर भर आईं आंखें: पिता ने पाई-पाई जोड़कर किए थे हाथ पीले, पति से लगी ऐसी बीमारी, 'नर्क हुआ जीवन'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed