फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband killed his wife and slept with body all night in baghpat

गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर शव के साथ बिताई रात, थाने में पति ने कुबूला खौफनाक जुर्म 

Tue, 30 Oct 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 30 Oct 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife and slept with body all night in baghpat
मेरठ न्यूज

बागपत में दहेज लोभियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बाद में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने थानें में अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी जब अपना जुर्म बयान कर रहा था तो वहां मौजूद हर किसी की रूह कांप गई। हालांकि इस मामले में अभी चार आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है।

विज्ञापन


आरोपी पति ने थाने में पुलिस के सामने अपनी करतूत बताई। उसने बताया कि उसका रात में पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद उसने पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा गया। 
विज्ञापन


शनिवार की रात में मोहल्ला ईदगाह बागपत में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शबाना की गला दबाकर हत्या की। इस हत्या के विरोध में मेरठ जनपद के खिवाई गांव निवासी मृतका के मायके वालों ने कोतवाली में हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के भाई आफताब आलम ने पति सरताज, ससुर सरफराज, सास शन्नो, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपी पति सरताज को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि रविवार की रात में काम को लेकर शबाना से उसका झगड़ा हो गया था। इसे लेकर उसने रात्रि में दस बजे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव के पास ही सो गया। 

रविवार की सुबह सात बजे उठकर घर से भाग निकला लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि फरार चारों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed