फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband hired a man to kill his wife suspecting her of having an extramarital affair In Saudi Arabia

पत्नी पर था शक:  सऊदी अरब से ड्राइवर पति ने दे डाली हत्या की सुपारी, काॅल पर सुनता रहा चीखें

Thu, 25 Jul 2024 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 25 Jul 2024 03:20 PM IST
सार

मेरठ मे रह रही पत्नी पर शक हुआ तो सऊदी अरब में रह रहे पति ने पत्नी की सुपारी दे डाली। आरोपियों को काॅल पर पत्नी की लोकेशन बताता रहा और जानलेवा हमला हुआ तो फोन पर पत्नी की चीखें सुनता रहा।

विज्ञापन
husband hired a man to kill his wife suspecting her of having an extramarital affair In Saudi Arabia
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब में टैक्सी चालक पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी। आरोपी ने पत्नी को मारने का जिम्मा अपने भांजे को दिया। भांजे राहुल ने दोस्त निशांत त्यागी के साथ मिलकर मामी प्रियंका की हत्या के इरादे से दो गोलियां चलाईं लेकिन वह बच गईं। इसके बाद आरोपी ने बलकटी से वार किया। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला के पति को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह गंगानगर के ईशापुरम निवासी प्रियंका पत्नी प्रवीण अपने बेटे विनय के साथ पुरकाजी मुजफ्फरनगर जा रहीं थीं।
विज्ञापन

 

प्रवीण सऊदी अरब में चालक की नौकरी करता है। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में दुल्हेड़ा गांव से पहले रजवाहे पर दो बाइक सवार हमलावरों ने ओवरटेक कर प्रियंका पर गोली चला दीं लेकिन वह बाल-बाल बच गई। प्रियंका बाइक से नीचे गिर गई। इसके बाद युवकों ने दूसरी गोली मारी जो उसके सिर को छूते हुए निकल गई। हमलावरों ने प्रियंका पर बलकटी से वार किया और फरार हो गए। 

पति ने सऊदी अरब में रची हत्या की साजिश 
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि सऊदी अरब से पति प्रवीण ने प्रियंका की हत्या की साजिश रची थी। मुजफ्फरनगर के टिटौड़ा गांव के प्रवीण को संदेह था कि प्रियंका के किसी युवक से अवैध संबंध हैं।

इसके चलते दोनों में विवाद रहता था। दंपती में सऊदी अरब से फोन पर भी अक्सर कहासुनी होती थी। मार्च में प्रवीण सऊदी अरब से भारत आया था तो उसने पत्नी की हत्या कराने की पूरी पटकथा तैयार कर ली। 

उसने अपने भांजे राहुल को हत्या की जिम्मेदारी दी। राहुल की प्रवीण अक्सर पैसे देकर मदद करता था तो राहुल मामा की बात मानता था। प्रवीण ने कहा कि जब वह सऊदी अरब चला जाए तब हत्या को अंजाम देना ताकि किसी का शक उस पर न जाए।

विज्ञापन

प्रवीण ने भांजे को दिए 20 हजार 
राहुल ने अपने साथ फैक्टरी मे काम करने वाले निशांत त्यागी को 20 हजार रुपये में तैयार किया। ये 20 हजार रुपये प्रवीण ने राहुल को दिए। राहुल ने वारदात के लिए 10 हजार रुपए की एक पुरानी बाइक भी खरीदी। एक नया मोबाइल और नया सिम गाजियाबाद से खरीदे। 315 बोर के दो तमंचे और कारतूस खरीदे। 

कॉल कर बताता रहा लोकेशन
प्रवीण सऊदी अरब से राहुल को व्हाट्सएप कॉल करके सारी जानकारी देता रहा। प्रवीण ने राहुल को बताया कि प्रियंका 21 जुलाई की सुबह बाइक से बेटे के साथ पुरकाजी जाएगी, रास्ते में घटना को अंजाम देना। राहुल और निशांत त्यागी घटना वाले दिन सुबह छह बजे से ही रास्ते में खड़े हो गए। प्रियंका सुबह 08:54 बजे पर बेटे के साथ पुरकाजी जाने के लिए निकली तो रास्ते में दोनों ने फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। लेकिन गनीमत रही हमले में प्रियंका की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed