मुजफ्फरनगर: पति से ससुर की शिकायत करना पड़ा महंगा, पत्नी से मारपीट, तीन तलाक देकर घर से निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को मीरापुर क्षेत्र के गांव खेड़ी सराय निवासी रिजवाना पुत्री महबूबा का निकाह तीन वर्ष पूर्व गांव काटका निवासी रिजवान पुत्र अली हसन के साथ हुआ था। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसकी एक साल की बेटी भी है।
आरोप है कि ससुर शादी के बाद से ही उस पर गलत नजर रखने लगा था। विरोध करने से उसके साथ मारपीट कर उसे चुप रहने की धमकी दी जाती थी। इसे लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी है, जिसमें गणमान्य लोगों ने फैसला करा दिया था।
पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि उसी दौरान ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा, जिसका उसने विरोध किया। शाम को पति के घर आने पर ससुर की शिकायत की। जिस पर पति ने गुस्से में उसके साथ मारपीट की और तीन बार तलाक कहकर उसको घर से बाहर निकाल दिया।
ये भी पढ़ें: पिछले ढाई साल में प्रदेश में भयमुक्त हुआ माहौल, डकैती-लूट व दुष्कर्म की घटनाओं में आई कमी : डीजीपी
पीड़िता किसी तरह से अपने मायके गांव खेड़ी सराय पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता अपने पिता व भाई के साथ कोतवाली पहुंची और पति व ससुर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई सुनील नागर ने बताया कि आरोपियों के घर पर दबिश भी दी गई थी, लेकिन वे घर से फरार हो गए हैं। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।