फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   DGP OP sing praise UP police says that incidents of robbery has Decreased in west UP

पिछले ढाई साल में प्रदेश में भयमुक्त हुआ माहौल, डकैती-लूट व दुष्कर्म की घटनाओं में आई कमी : डीजीपी

Sun, 11 Aug 2019 03:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Aug 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
DGP OP sing praise UP police says that incidents of robbery has Decreased  in west UP
डीजीपी ओपी सिंह, व एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला

शामली में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने रविवार को नव निर्मित पुलिस कार्यालय का उदघाटन किया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में डीजीपी ने कहा कि वेस्ट यूपी गेटवे ऑफ यूपी है। प्रदेश में आने वाले रास्ते वेस्ट यूपी से होकर गुजरते हैं लेकिन अपराधों के भय यह रास्ते बेहद गंदे तरीके से बंद हो चुके थे लेकिन पिछले दो-ढाई साल में प्रदेश में भय का माहौल खत्म हुआ है और सुरक्षा का माहौल बना है। 

विज्ञापन


इसी का नतीजा है कि वेस्ट यूपी में उद्यमियों का रुझान बढ़ा है। कई फैक्टिरयां और कारोबार  लगे हैं। प्रदेश में अपराध खत्म करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। 24 से 48 घंटों में घटनाएं वर्कआउट हो रही हैं। अपराधी पकड़े जा रहे हैं।
विज्ञापन


दो साल में गैंगस्टरों की करीब 200 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है। 12000 अपराधी पकड़े गए हैं। संगठित गिरोह का खात्मा हो रहा है। बीजेपी ने कहा कि पुलिस के सम्मान को ठेस पहुंचाने वालों को बख्शा नही जायगा। पुलिस पर गोली चलाने वालों को उनकी भाषा मे जवाब दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शामली के कैराना में जल्द ही पीएसी कैम्प का शिलान्यास जल्द ही मुख्यमंत्री  द्वारा कराया जाएगा। शामली जनपद छोटा होने के बावजूद संवेदनशील होने के कारण इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।

यहां आतंकी मामला रहा हो या म्यांमार के लोगों के रहने का रहा हो, सभी मे पुलिस ने जिम्मेदारी से काम किया है। शासन ने इस बार पुलिस विभाग का बजट 18 हजार से बढ़ाकर 24 हजार किया है। इस बढ़े हुए बजट से पुलिस के आवास बनाये जायेंगे। शासन की प्राथमिकता के अनुसार नारी सशक्तिकरण पर पूरा जोर है। 

प्रदेश की पुलिस ने अपने व्यवहार में भी परिवर्तन किया है। उनके द्वारा थर्ड पार्टी से कराए गए सत्यापन में यूपी पुलिस मैं अफसरों से लेकर कांस्टेबल तक 40 प्रतिशत कर्मचारियों के  व्यवहार मी सुधार आया है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाले सभी कार्यक्रम प्रभावी रूप से चलाएं गए हैं। प्रदेश में अपराध का सफाया कर व्यापारियों को एक सुरक्षित वातावरण दिया गया है। 

उन्होंने कहा एक समय था जब शामली में अपराध हुआ करता था लेकिन आज पुलिस ने ऐसा माहौल बनाया है। व्यापारी अपना कारोबार भयमुक्त होकर कर रहे हैं। ऐसा कैराना ही नहीं पूरे प्रदेश में चल रहा है। व्यापारियों को पूरी तरह से सुरक्षित माहौल दिया गया है। जुलाई माह मैं 24 लाख बेटियो को सशक्तिकरण के तहत ट्रेनिंग दी गई। 12 हजार बदमाश पकड़े गए। पुलिस मारने में विश्वास नहीं रखती पिछले वर्ष में 32 प्रतिशत डकैती लूट और दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है।

DGP OP sing praise UP police says that incidents of robbery has Decreased  in west UP
छात्राओं को सम्मानित करते डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

अपने संबाबोधन में उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अपराधियों की 200 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई। कुंभ और हाल ही में कांवड़ यात्रा पूर्ण कराना चुनौती भरा कार्य था लेकिन पुलिस ने इसे बखूबी सुरक्षा के माहौल में पूरा कराया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं।

इस अवसर पर मेरठ रेंज के एडीजी प्रशांत कुमार ,डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल , एसएसपी सहारनपुर दिनेश पी, मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक यादव,  सांसद प्रदीप चौधरी , शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल एमएलसी विरेंद्र सिंह , जिला अधिकारी शामली अखिलेश सिंह मौजूद रहे। 

संचालन एसपी शामली अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग व्यापारी उद्यमी महिला संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान की भी धूम रही।

समारोह में कई वक्ताओं ने अमर उजाला के अपराजिता अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस अभियान से बेटियों को सशक्त करने में मदद मिल रही है। खुद एसपी अजय कुमार इन कार्यक्रमों में शामिल होकर बेटियों को टिप्स दे रहे हैं।

 एसपी ने बताया कि उनके द्वारा करीब 32000 छात्राओं को स्कूलों में जाकर मोटिवेट किया जा चुका है। इसी अभियान के तहत झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी के सवालों का सटीक जवाब देने पर कॉलेज की 5 छात्राओं को भी डीजीपी ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र और 1000 का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। छात्राओं ने भी अमर उजाला अपराजिता अभियान की प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed