यूपी: शामली में तीन तलाक देकर शौहर ने बीवी को घर से निकाला, पुलिस ने झाड़ा पल्ला
शामली के बड़ौत में एक गांव में पति के तीन बार तलाक कहकर महिला को घर से निकालने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। मामले की जानकारी जुटाने के लिए खुफिया विभाग और मीडियाकर्मी क्षेत्र में चक्कर काटते रहे। वहीं दोघट पुलिस इस मामले को दबाने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी शामली जनपद जिले के एक गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने महिला को घोर यातनाएं दी। बाद में पति ने तीन बार तलाक कहकर महिला को घर से निकाल दिया तो उसके मायके वाले उसे अपने घर ले आए।