फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband brought his co-wife along with three children, wife reached the police station

तीन बच्चों के साथ सौतन लेकर आया पति, पत्नी पहुंची थाने

Sat, 17 May 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Husband brought his co-wife along with three children, wife reached the police station
मवाना। थाने पहुंची गांव राफन निवासी महिला ने पति पर तीन बच्चों के साथ सौतन को घर में लाकर रखने और उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पति के साथ दूसरी महिला भी थाने पहुंची। इस दौरान घंटों फैमिली ड्रामा चला।
विज्ञापन

गांव राफन निवासी दीपा ने तहरीर में बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसका विवाह दीपक के साथ हुआ था। कई साल तक उसे कोई बच्चा नहीं हुआ तो दीपक मेरठ स्थित एक अस्पताल में साथ में काम करने वाली हापुड़ निवासी महिला के संपर्क में आ गया। उक्त महिला दो बच्चों की मां है और पति द्वारा छोड़ी हुई है। करीब तीन साल रिलेशन में रहने के बाद महिला ने करीब छह माह पूर्व एक बच्चे का जन्म दिया। लगभग चार माह पहले उसका पति तीन बच्चों के साथ उक्त महिला को घर ले आया। इससे नाराज होकर दीपा मायके चली गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दीपा मां व पिता के साथ थाने पहुंची और पति पर तीन बच्चों की मां को घर पर अवैध रूप से पत्नी बनाकर रखने का आरोप लगाया। दीपा का आरोप है कि उक्त महिला ने पहले पति को भी तलाक नहीं दिया है। जब से यह महिला आई है पति उसे प्रताड़ित करता है और घर से निकालने की धमकी देता है। इस मामले में पंचायत भी हुई। अनपढ़ होने के कारण उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। वहीं, बाद में पति भी दूसरी महिला के साथ थाने पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसे दीपक के साथ नहीं रहने दिया तो वह आत्महत्या कर लेगी। घंटों फैमिली ड्रामा चला। पुलिस ने पति दीपक का 151 में चालान कर दिया। दीपा अपने मां-बाप के साथ लौट गई। जबकि दूसरी महिला अपने भाई-भाभी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed