फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband arrested for dowry murder

दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Mon, 08 Mar 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for dowry murder
दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
विज्ञापन

खरखौदा। थाना क्षेत्र के गांव पांची में नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने उसके पति को दहेज हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। विवाहिता के मायके वालों ने पति और सास के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

पांची निवासी मोनू पुत्र बेगराज प्रजापत का विवाह आठ माह पहले मुंडाली निवासी रितुु के साथ हुआ था। शनिवार को मोनू ऑटो चलाने गया था और उसकी मां खेत पर मजदूरी करने गई थी। घर में अकेली रितु (22) ने शाम के समय बरामदे में फांसी लगा ली थी। जानकारी होने पर मोनू और उसकी मां घर पहुंचे। बाद में सीओ कठोर बृजेश कुमार और रितु के मायके वाले भी पहुंचे। शनिवार देर रात रितु के मामा मुंडाली निवासी मदन ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर मोनू व सास राजेश्वरी पर मुकदमा दर्ज करा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के लोग शव मुंडाली ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed