{"_id":"5cc69526bdec2207132d51f0","slug":"husband-and-wife-suicide-together-taking-poison-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पति व पत्नी ने एक साथ खाया जहर, दोनों की मौत, पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पति व पत्नी ने एक साथ खाया जहर, दोनों की मौत, पुलिस मौके पर
Mon, 29 Apr 2019 11:39 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
दंपती द्वारा आत्महत्या करने के बाद जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी मे सहारनपुर जनपद के एक गांव में पति पत्नी की जहर खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
बड़गांव क्षेत्र के शिमलाना गांव में पति पत्नी की जहर खाने से मौत की खबर पर ग्रामीणों में कोहराम मच गया। लोगों ने मामले की सूचना डायल 100 को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और पति राहुल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि पत्नी छाया का शव अभी घर पर ही है। परिजन और पुलिस मृतका के मायके वालों के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार एक साल पहले ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। राहुल की पत्नी छाया मुजफ्फरनगर के रामपुरी की रहने वाली थीं। हालांकि दोनों ने आखिर जहर खाकर आत्महत्या क्यों की इसके कारणों का पता नहीं लग सका है। अभी तक आपसी कलह को ही मौत की वजह माना जा रहा है। पुलिस इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/