फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband and friend poured acid on the woman in the maternal house, admitted to CHC

मायके में महिला पर पति व दोस्त ने तेजाब उडे़ला, सीएचसी में भर्ती कराया

Sun, 04 Jul 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Husband and friend poured acid on the woman in the maternal house, admitted to CHC
मायके में महिला पर पति व दोस्त ने तेजाब उडे़ला, सीएचसी में भर्ती कराया
विज्ञापन

सरधना। ईकडी गांव में शनिवार शाम एक महिला पर उसके मेरठ निवासी पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर तेजाब उडे़ल दिया। लोगों ने आरोपी पति व उसके दोस्त को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने झुलसी महिला को सीएचसी में भर्ती कराया और तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईकडी गांव निवासी गुलिस्ता (25) पुत्री रहीसुद्दीन का निकाह पांच वर्ष पूर्व भूमिया का पुल रसीद नगर मेरठ निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। गुलिस्ता बेटी के साथ काफी समय से मायके में रह रही है। गुलिस्ता का आरोप है कि पति व उसका दोस्त शनिवार को ईकडी आए और उन्होंने उसे साथ चलने को कहा, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया।
विज्ञापन

पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उस पर तेजाब उड़ेल दिया। जिससे उसके कपडे़ तेजाब से जल गए और वह झुलस गई।
शोर सुनकर लोग दौड़े और आरोपी पति व उसके दोस्त को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तेजाब से झुलसी गुलिस्ता को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ आरपी शाही का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed