{"_id":"610e13b38ebc3ec20746bb2d","slug":"husband-agreed-to-not-to-show-adult-films-to-his-wife-in-meeut-family-counseling-center-solved-the-dispute-between-newlyweds","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुलझा मामला: पति बोला-पत्नी को नहीं दिखाऊंगा एडल्ट फिल्म, बेडरूम में नहीं ले जाऊंगा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुलझा मामला: पति बोला-पत्नी को नहीं दिखाऊंगा एडल्ट फिल्म, बेडरूम में नहीं ले जाऊंगा मोबाइल
Sat, 07 Aug 2021 10:31 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:31 AM IST
सार
पुलिस के सामने पति ने अपनी गलती स्वीकार की और पत्नी की सारी बात मानते हुए समझौता कर लिया है। पत्नी ने कहा है कि बेडरूम में पति एडल्ट फिल्म नहीं देखेंगे। जिस पर पति ने कहा कि वह बेडरूम में कभी मोबाइल लेकर ही नहीं जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
मेरठ में एडल्ट फिल्म को लेकर नवदंपती के बीच आई दूरियों ने शादी के चंद ही दिन बाद दोनों को एक-दूसरे से अलग कर दिया। हालांकि परिवार परामर्श केंद्र ने नवदंपती का रिश्ता टूटने से बचा लिया। दरअसल, पत्नी का आरोप था कि पति जबरन एडल्ट फिल्म दिखाता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। मामला परिवार परामर्श केंद्र तक पहुंचा। पति ने लिखित में दिया कि वह बेडरूम में मोबाइल लेकर नहीं जाएगा। पत्नी को एडल्ट फिल्म नहीं दिखाएगा। समझौते के बाद पत्नी ससुराल लौटी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शुक्रवार को परिवार परामर्श केंद्र में चार दंपतियों के बीच पुलिस ने सुलह कराई। इनमें एक मामले में नवदंपती के बीच विवाद की जड़ एडल्ट फिल्म देखने का विवाद बना हुआ था। आरोप था कि पति जबरदस्ती पत्नी को भी अश्लील फिल्म देखने के लिए दबाव बनाता है और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
यह दंपती दौराला क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला है। युवक नोएडा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता और उसकी शादी जुलाई 2020 में हुई थी। दंपति में विवाद बढ़ा तो विवाहिता ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में कर दी, जहां से इस मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया। सीओ रूपाली राय और परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी मोनिका जिंदल ने सुना और फिर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया।
विज्ञापन
पुलिस के सामने पति ने अपनी गलती स्वीकार की और पत्नी की सारी बात मानते हुए समझौता कर लिया है। पत्नी ने कहा है कि बेडरूम में पति एडल्ट फिल्म नहीं देखेंगे। जिस पर पति ने कहा कि वह बेडरूम में कभी मोबाइल लेकर ही नहीं जाएगा। दोनों के बीच समझौता लिखा गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को एक साथ भेज दिया। इसके बाद नवदंपती खुशी-खुशी एकसाथ लौट गए।